ब्लैकबेरी डीटेक60 एंड्रॉयड स्मार्टफोन आज भारत में हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 7 नवंबर 2016 09:57 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 5.5 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है
  • ब्लैकबेरी डीटेक60 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
  • यह ब्लैकबेरी द्वारा बनाया गया आखिरी स्मार्टफोन है
ब्लैकबेरी आज भारत में अपना नया और तीसरा एंड्रॉयड स्मार्टफोन डीटेक60 लॉन्च कर सकती है। कंपनी आज नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित कर रही है। जिसमें इस फोन को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।  ब्लैकबेरी डीटेक60 को कंपनी ने दुनिया के सबसे सुरक्षित स्मार्टफोन बताया है।

कंपनी ने पिछले हफ्ते ही मीडिया इनवाइट भेजकर एक इवेंट आयोजित करने की जानकारी दी। कंपनी इस इवेंट में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी।  कनाडा की टेक्नोलॉजी कंपनी ब्लैकबेरी ने पिछले महीने अपना तीसरा एंड्रॉयड फोन लॉन्च किया। इसकी कीमत 499 डॉलर (करीब 33,500 रुपये) है। भारत में भी इस स्मार्टफोन के इी कीमत में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

गौर करने वाली बात है कि यह कंपनी द्वारा बनाया गया आखिरी स्मार्टफोन होगा। याद रहे कि ब्लैकबेरी ने सितंबर में ही बताया था कि वह अब स्मार्टफोन निर्माण का काम खुद नहीं करेगी। अब वह सिर्फ सॉफ्टवेयर बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करेगी। नए हैंडसेट पर ब्लैकबेरी के सीओओ मार्टी बियर्ड ने कहा, "यह हमारा फोन है। इसकी ज़िम्मेदारी पूरी तरह से हमारी है।"

ब्लैकबेरी डीटेके60 एंड्रॉयड स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.5 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 534 पीपीआई है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर दिया गया है। 4 जीबी रैम के साथ आने वाले इस मेटल बॉडी फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है।स्टोरेज को बढ़ाने के लिए 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो इसमें पीडीएएफ और डुअल-एलईडी फ्लैश से लैस 21 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे के सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट में 3000 एमएएच की बैटरी है और यह फास्ट चार्जिंग के लिए क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक को सपोर्ट करती है। इस फोन का डाइमेंशन 153.9x75.4x7 मिलीमीटर और वज़न 165 ग्राम है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमे वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी, जीपीएस, जीपीआरएस/एज, 3जी और 4जी जैसे सपोर्ट हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Blackberry, blackberry smartphone, blackberry dtek60
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.