Black Shark 2 Pro के नए वेरिएंट की मिली जानकारी

Black Shark 2 Pro: टीना लिस्टिंग से पता चला है कि ब्लैक शार्क अपने गेमिंग फोन के कुछ नए वेरिएंट पर भी काम कर रही है

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 अगस्त 2019 16:01 IST
ख़ास बातें
  • टीना पर Black Shark 2 Pro का मॉडल नंबर DLT-A0 हुआ लिस्ट
  • ब्लैक शार्क 2 प्रो चीन में है बिक्री के लिए उपलब्ध
  • ब्लैक शार्क 2 प्रो की शुरुआती कीमत 2,999 चीनी युआन (लगभग 30,000 रुपये)

Black Shark 2 Pro के नए वेरिएंट की मिली जानकारी

Black Shark 2 Pro के 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की बिक्री हाल ही में चीनी मार्केट में शुरू हुई है। हालांकि, हाल ही में टीना लिस्टिंग से पता चला है कि ब्लैक शार्क अपने गेमिंग फोन के कुछ नए वेरिएंट पर भी काम कर रही है। लिस्टिंग में ब्लैक शार्क 2 प्रो के मॉडल नंबर DLT-A0 को हाइलाइट किया गया है। याद करा दें  कि ब्लैक शार्क 2 के अपग्रेड ब्लैक शार्क 2 प्रो गेमिंग फोन को चीन में इस सप्ताह के शुरुआत में लॉन्च किया गया था। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर और डीसी डीमिंग 2.0 के साथ लिक्विड कूलिंग 3.0+ तकनीक भी शामिल है।

टीना लिस्टिंग से पता चला है कि ब्लैक शार्क 2 प्रो के मॉडल DLT-A0 में नए 6 जीबी और 8 जीबी रैम वेरिएंट हैं। टीना लिस्टिंग से पता चला है कि 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के अलावा ब्लैक शार्क 2 प्रो के नए 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर काम किया जा रहा है।

हालांकि, नए वेरिएंट से कंपनी को ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने में मदद मिल सकती है क्योंकि 6 जीबी और 8 जीबी रैम वेरिएंट मौजूदा विकल्पों से कम कीमत पर उतारे जाने की उम्मीद है। नए वेरिएंट को भारत में भी उतारे जाने की उम्मीद है, बता दें कि फिलहाल ब्लैक शार्क 2 प्रो को भारत में लॉन्च किया जाना अभी बाकी है।

याद करा दें कि चीनी मार्केट में ब्लैक शार्क 2 प्रो के दो वेरिएंट लाए गए हैं। फोन के 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 2,999 चीनी युआन (करीब 30,000 रुपये) है और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 35,000 रुपये) है।
Advertisement
 

Black Shark 2 Pro specifications, features

देखा जाए तो ब्लैक शार्क 2 प्रो इस साल ही लॉन्च किए गए ब्लैक शार्क 2 का मामूली अपग्रेड है। यह लिक्विड कूल 3.0+ टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। डीसी डिमिंग 2.0 सपोर्ट के साथ आता है। डुअल-सिम (नैनो) ब्लैक शार्क 2 प्रो में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। यह ट्रूव्यू डिस्प्ले सपोर्ट, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 430 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी और 240 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस, एड्रेनो 640 जीपीयू और 12 जीबी रैम है। यूएफएस 3.0 स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी।

कैमरा सेटअप की बात करें। ब्लैक शार्क 2 प्रो में दो रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसमें एफ/ 1.75 अपर्चर वाला लेंस है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। रियर कैमरा 2x ऑप्टिकल ज़ूम को सपोर्ट करता है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

ब्लैक शार्क 2 प्रो में 4,000 एमएएच की बैटरी है। यह 27 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट कनेक्टिविटी फीचर शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और जायरोस्कोप फोन का हिस्सा हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.