13 मेगापिक्सल के कैमरे वाले बेहतरीन बजट स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2015 18:28 IST
5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा तो आज की तारीख में किसी भी स्मार्टफोन के लिए बेसिक फ़ीचर माना जाता है। यूज़र भी हैंडसेट खरीदने से पहले यही जांचते हैं कि स्मार्टफोन में कितने मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इससे प्रेरित होकर स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों की कोशिश अपने हैंडसेट में ज्यादा से ज्यादा पावरफुल सेंसर वाले कैमरे देने की रही है। आज की तारीख में मार्केट में बजट रेंज के कई ऐसे हैंडसेट हैं जो 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस हैं। इनमें से ज्यादातर हैंडसेट को रिव्यू करने के बाद हमने अच्छी परफॉर्मेंस देने वाले डिवाइस ढूंढ निकाले हैं।

साफ कर दें कि सिर्फ मेगापिक्सल देखकर स्मार्टफोन के कैमरे की परफॉर्मेंस को आंकने की गलती ना करें। डिवाइस खरीदने से पहले उसके रिव्यू को पढ़ें, खासकर कैमरे की परफॉर्मेंस को। रिव्यू के लिए आपका भरोसेमंद साथी गैजेट्स 360 है ना।

एक नज़र इन हैंडसेट पर।

यू यूरेका प्लस

 
यूरेका से यूरेका प्लस में एक बड़ा बदलाव कैमरा सेंसर का है। यूरेका प्लस में आईएमएक्स214 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। यूरेका प्लस का कैमरा अच्छा है। यह डिटेल्ड और शार्प तस्वीरें लेता है। कलर्स काफी वाइब्रेंट हैं। तस्वीरों में कमी निकालने के लिए आपको डेस्कटॉप पर उसे ज़ूम करके देखना पड़ेगा। हालांकि, कम रोशनी में तस्वीरों की क्वालिटी में कमी साफ झलकती है। इमेज के डार्क ज़ोन ज्यादा धुंधले नज़र आते हैं।

हमने रिव्यू के दौरान पाया कि इसके एचडीआर मोड के रिजल्ट बेहतरीन थे। हमने आम तौर पर एचडीआर मोड में शूट करना पसंद किया क्योंकि इसका असर बहुत सूक्ष्म था पर यह आंखों का साफ नज़र आता था। वीडियो आम तौर पर अच्छे थे और क्लोज़ अप शॉट भी।
Advertisement

यह हैंडसेट मार्केट में 8,999 रुपये में उपलब्ध है।

रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Improved display and camera
  • Great performance
  • Customisable Cyanogen OS
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Nothing significant considering the price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

सायनोजेन ओएस 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

 

हुवावे हॉनर 4सी

Advertisement
हुवावे हॉनर 4सी हैंडसेट का 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा तेजी से शूट करता है। यह फोकस करने और सबसे महत्वपूर्ण, पूरे डिटेल के साथ तस्वीरें लेने में बहुत कम समय लेता है। नेचुरल कलर्स आंखों को बहुत ही सुखद एहसास देते हैं। रिव्यू के दौरान हमें किसी तरह के क्रोमैटिक एबरेशन और बैरल डिस्टॉरशन की शिकायत नहीं हुई। हम कैमरे की परफॉर्मेंस से बहुत खुश हैं। कम लाइट में परफॉर्मेंस शानदार नहीं है, पर खराब भी नहीं। कैमरा 1080 पिक्सल का वीडियो का कैपचर करता है, जिसकी क्वालिटी ठीक थी।

यह हैंडसेट ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर 8,999 रुपये में उपलब्ध है।

रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good camera performance
  • Affordable
  • Fast and capable SoC
  • Bad
  • Display should have been better
  • Too heavy
  • Doesn't support 4G
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 620

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2550 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 4.4

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल

 

आसुस ज़ेनफोन 2 लेज़र (ज़ेडई550केएल)

Advertisement
आसुस ज़ेनफोन 2 लेज़र का नाम इसके प्राइमरी कैमरे में मौजूद लेज़र ऑटोफोकस फ़ीचर पर पड़ा है। कागज़ी तौर पर देखा जाए तो स्मार्टफोन के बाकी स्पेसिफिकेशन की तुलना में कैमरा बहुत आगे है। इस तरह का कैमरा सेटअप हमें हाई-एंड डिवाइस में देखने को मिलते हैं।

हमने रिव्यू के दौरान पाया कि उपयुक्त रोशनी और इंडोर सेटिंग में कैमरे की परफॉर्मेंस अच्छी है। हालांकि, डेलाइट में यह वाश्ड आउट इमेज देता है। इसे बहुत हद तक एचडीआर मोड का इस्तेमाल कर या बेहद ही बारीकी से फोकस करके फिक्स किया जा सकता है, लेकिन यह कुछ हद तक परेशान करता ही है। 10,000 रुपये से कम कीमत वाले डिवाइस के लिए फोटो की शार्पनेस और डिटेल उपयुक्त हैं।

यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 9,999 रुपये में उपलब्ध है।

रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent looks and build
  • Quick and accurate autofocus
  • Good camera performance in closed environments
  • 4G connectivity on both SIMs
  • Great battery life
  • Bad
  • Average camera performance in open environments
  • Sub-par performance compared to its peers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल

 

माइक्रोमैक्स कैनवस सेल्फी

माइक्रोमैक्स कैनवस सेल्फी में 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। हमने रिव्यू के दौरान पाया कि ठीक-ठाक रोशनी में प्राइमरी कैमरा अच्छी तस्वीरें लेता है। और रियर पैनल पर मौजूद डुअल-एलईडी फ्लैश कम रोशनी में अपनी भूमिका अच्छे से निभाता है। एक बात साफ कर दें कि इस स्मार्टफोन के कैमरे की परफॉर्मेंस कम रोशनी बहुत अच्छी नहीं है। ऐसे में आप इसे दिन के उजाले में इस्तेमाल करना पसंद करेंगे।

रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great for selfies
  • Decent overall performance
  • Unique design
  • Bad
  • Colourful software
  • Speaker gets blocked easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6592टी

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 4.4

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल

 

यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 10,500 रुपये में उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.