आसुस ज़ेनफोन ज़ूम है 3X ऑप्टिकल ज़ूम वाला दुनिया का 'सबसे पतला फोन'

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जनवरी 2016 10:35 IST
ताइवान की टेक्नोलॉजी कंपनी आसुस ने शुक्रवार को आगरा में अपना ज़ेनफोन ज़ूम स्मार्टफोन लॉन्च किया। आसुस ज़ेनफोन ज़ूम 3X ऑप्टिकल ज़ूम वाला दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन है। इसकी कीमत 37,999 रुपये है। इसे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है और यह फरवरी महीने से आसुस के स्टोर में भी उपलब्ध होगा। आने वाले दिनों में हैंडसेट के साथ ज़ेनफ्लैश और एक ट्राईपॉड 39,999 रुपये में बेचा जाएगा।

वैसे मार्केट में कई ऐसे स्मार्टफोन उपलब्ध हैं जो ऑप्टिकल ज़ूम से लैस हैं। लेकिन आसुस का यह प्रोडक्ट कैमरा नहीं, फोन नज़र आता है। आसुस ज़ेनफोन ज़ूम 12x (3x ऑप्टिकल, 4x डिजिटल) ज़ूम के साथ आएगा।
Advertisement

आसुस के सीईओ जेरी शेन ने कहा कि आज के स्मार्टफोन यूज़र के लिए फोटोग्राफी बेहद ही अहम है। ज़ेनफोन ज़ूम एक अद्भुत हैंडसेट है जो आज के लाइफस्टाइल के साथ बिल्कुल फिट बैठता है।
 

आसुस ज़ेनफोन ज़ूम की सबसे बड़ी खासियत 13 मेगापिक्सल का पिक्सलमास्टर रियर कैमरा है जो 10 एलिमेंट लेंस के साथ आता है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर भी दिया गया है। ज़ेनफोन ज़ूम में आसुस के लेज़र ऑटो-फोकस टेक्नोलॉजी भी मौजूद है जो किसी भी ऑब्जेक्ट पर मात्र 0.03 सेकेंड में फोकस कर सकती है। आसुस ज़ेनफोन ज़ूम 52 मेगापिक्सल के रिज़ॉल्यूशन की तस्वीरें ले सकता है।
Advertisement

आसुस ज़ेनफोन ज़ूम स्मार्टफोन में शूटिंग, रिकॉर्डिंग और टेलीफोटो ऑपरेशन के लिए अलग से बटन दिए गए है। इसके यूनीबॉडी फ्रेम को मेटालिक फिनिश दिया गया है।
Advertisement

अब बात स्पेसिफिकेशन की। ज़ेनफोन ज़ूम में 2.5 गीगाहर्ट्ज़ 64 बिट ज़ेड3590 इंटल सुपर क्वाड-कोर सीपीयू, 4 जीबी का एलपीडीडीआर3 रैम और 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। इसमें 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटथ 4.0, 802.11एसी, जीपीएस कनेक्टिविटी के साथ आएगा। यह एक माइक्रो सिम को सपोर्ट करता है। आसुस ज़ेनफोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, एंबियंट लाइट, गायरो, डिजिटल कंपास और हॉल इफेक्ट सेंसर दिए गए हैं। इसको पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी। यह एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलेगा जिसके ऊपर आसुस ज़ेनयूआई का इस्तेमाल किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.