Asus ZenFone Max Pro M1 को मिलने लगा एंड्रॉयड 9 पाई का बीटा अपेडट

Asus के ZenFone Max Pro M1 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) का बीटा अपडेट मिलने लगा है।

Asus ZenFone Max Pro M1 को मिलने लगा एंड्रॉयड 9 पाई का बीटा अपेडट

Asus ZenFone Max Pro M1 को मिलने लगा एंड्रॉयड 9 पाई का बीटा अपेडट

ख़ास बातें
  • 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है Asus ZenFone Max Pro M1
  • फोन में 18:9 डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस है असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Asus के ZenFone Max Pro M1 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) का बीटा अपडेट मिलने लगा है। बता दें कि इच्छुक यूज़र जो कंपनी के बीटा प्रोग्राम में हिस्सा लेना चाहते हैं वह कंपनी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करा सकते हैं। कंपनी पहले इस बात को सुनिश्चित करेगी कि अपडेट पैकेज में किसी तरह का कोई बग या अन्य समस्या नहीं है। इस के बाद Asus ZenFone Max Pro M1 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई का स्टेबल वर्जन जारी किया जाएगा। बीटा प्रोग्राम की मदद से कंपनी को इस बात की जानकारी मिलती है कि अपडेट पैकेज में बग या किसी तरह की कोई समस्या तो नहीं है।

ZenFone Max Pro M1 यूज़र जो कंपनी के असूस बीटा प्रोग्राम में हिस्सा लेने के इच्छुक हैं वह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर कर सकते हैं। Asus ने कहा कि बीटा पावर यूज़र प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक यूज़र को अपने फोन की ईएमआई, सीरियल नंबर और मौजूदा फर्मवेयर की जानकारी देनी होगी। कंपनी ने कहा कि ज्ञात रहे कि यह बीटा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है। बीटा सॉफ्टवेयर अपडेट कई बार ऑफिशियल सॉफ्टेवयर अपडेट की तरह स्टेबल नहीं होता, ऐसे में अगर आप अपडेट को इंस्टॉल करते हैं तो इसका मतलब आप संभावित रिस्क को स्वीकार कर रहे हैं।


याद करा दें कि, Asus ने पिछले साल अप्रैल में ZenFone Max Pro M1 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ लॉन्च किया था। उम्मीद थी कि फरवरी 2019 के अंत तक हैंडसेट को एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट मिल जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अभी तक यह बात स्पष्ट नहीं है कि ZenFone Max Pro M1 को आखिर कब तक एंड्रॉयड पाई का स्टेबल अपडेट मिलेगा।
 

Asus ZenFone Max Pro M1 के स्पेसिफिकेशन

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।  ZenFone Max Pro M1 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, पावरफुल वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।

Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।

असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.61 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good looks and construction quality
  • Vibrant screen
  • Great performance
  • Decent cameras
  • Excellent value for money
  • कमियां
  • Relatively disappointing battery life
  • Awkward camera app interface
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asus ZenFone Max Pro M1, Android 9 Pie, Android Pie, Asus
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. अमेरिका की बैन लिस्ट में आई चीन की सबसे बड़ी कार कंपनी BYD, 3 और नाम शामिल
  2. Google Maps Hacks: Toll-Free रूट फीचर बचा सकता है आपके सैकड़ों रुपये, ऐसे करें यूज
  3. 140W पावर वाला 25,000mAh का पावरबैंक Belkin ने किया लॉन्च, लैपटॉप को करेगा फास्ट चार्ज!
  4. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
  5. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  6. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  7. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
  8. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  9. Instagram लाया रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर, अपनी प्रोफाइल में पोस्ट को कर पाएंगे इधर से उधर
  10. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  11. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  12. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bitcoin को ETF में फंडिंग बढ़ने और Strategy के बड़े इनवेस्टमेंट से मिला सपोर्ट, प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
  2. Instagram लाया रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर, अपनी प्रोफाइल में पोस्ट को कर पाएंगे इधर से उधर
  3. अमेरिका की बैन लिस्ट में आई चीन की सबसे बड़ी कार कंपनी BYD, 3 और नाम शामिल
  4. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  5. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
  6. इस नए Infinix फोन के बॉक्स में मिल रहा है ₹4 हजार का JBL स्पीकर, वो भी बिल्कुल फ्री!
  7. Ultraviolette लाया किल द पेट्रोल बिल कैंपेन, नई बाइक खरीदने पर मिल रहा 30 हजार रुपये कैशबैक
  8. Google Gemini में अपनी एक्टिविटी को कैसे करें मैनेज या डिलीट, यहां जानें पूरा तरीका
  9. WWDC 2026: iOS 27 से लेकर नए Siri AI और Gemini इंटीग्रेशन के साथ Apple की ये 10 बड़ी घोषणाएं
  10. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »