Asus ZenFone Live आज हो सकता है भारत में लॉन्च

असूस ने बुधवार को होने वाले इवेंट में लॉन्च किए जाने वाले हैंडसेट के नाम का खुलासा तो नहीं किया है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह Asus Zenfone Live है।

Asus ZenFone Live आज हो सकता है भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनफोन लाइव को खास सोशल मीडिया के दीवानों के लिए बनाया गया है
  • इसमें एक रियल-टाइम ब्यूटिफिकेशन कैमरा है
  • Asus के इस फोन को सबसे पहले फरवरी महीने में पेश किया गया था
विज्ञापन
असूस ज़ेनफोन लाइव को बुधवार को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। दरअसल, Asus के इस फोन को सबसे पहले फरवरी महीने में पेश किया गया था। वैसे, असूस ने बुधवार को होने वाले इवेंट में लॉन्च किए जाने वाले हैंडसेट के नाम का खुलासा तो नहीं किया है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह Asus Zenfone Live है। दरअसल, कंपनी ने मीडिया को इनवाइट भेजा था उसमें हैशटैग गो लाइव #GoLive इस्तेमाल किया गया था। इसके आधार पर  Asus Zenfone Live को लॉन्च किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

असूस ज़ेनफोन लाइव को खास सोशल मीडिया के दीवानों के लिए बनाया गया है। इसमें एक रियल-टाइम ब्यूटिफिकेशन कैमरा है। ब्यूटीलाइव ऐप एक लाइव स्ट्रीमिंग ऐप है जिससे रियल-टाइम में ही दाग-धब्बों को दूर किया जा सकता है। यह फ़ीचर ख़ासतौर पर उस समय काम आएगा जब फेसबुक, यूट्यूब जैसी दूसरी सोशल मीडिया साइट पर लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही हो। इस स्मार्टफोन में बिल्ट-इन एमईएमएस माइक्रोफोन हैं जो बैकग्राउंड नॉज़ की पहचान कर उसे खत्म करता है।

Asus ZenFone Live (ज़ेडबी50केएल) में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। डिस्प्ले 75 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और ब्लूलाइट फिल्टर फ़ीचर के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित ज़ेनयूआई 3.5 पर चलता है। इस फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर है, हालांकि असूस ने चिपसेट का खुलासा नहीं किया है। फोन में 2 जीबी रैम है और यह 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। असूस ने पुष्टि की है कि ज़ेनफोन लाइव यूज़र को गूगल ड्राइव पर दो साल के लिए 100 जीबी मुफ्त स्टोरेज मिलेगी। डुअल सिम वाला यह डिवाइस दोनों सिम पर 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। हालांकि, असूस ने स्पष्ट किया है कि 3जी डब्ल्यूसीडीएमए/4जी एलटीई सर्विस पर एक समय में एक ही सिम कार्ड कनेक्ट किया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2, 1.4 माइक्रोन पिक्सल साइज़ और सॉफ्ट लाइट एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे में लो लाइट, मैनुअल मोड, नाइट और सेल्फी मोड हैं। ज़ेनफोन लाइव में एक्सेलेरोमीटर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी और एम्बियंट लाइट सेंसर दिए गए हैं। हैडसेट को पावर देने के लिए 2650 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है। असूस ज़ेनफोन लाइव का डाइमेंशन  141.2x71.7x7.9 मिलीमीटर और वज़न 120 ग्राम है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • ZenUI is easy to use
  • Live Beautification works
  • कमियां
  • No fingerprint sensor
  • Severely outdated SoC
  • Poor performance
  • Lags with Beautification on video
  • Dated Android Marshmallow
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 400
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2650 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus India, Asus Zenfone Live, Asus Zenfone Live Features
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »