आसुस ज़ेनफोन गो स्मार्टफोन 7,999 रुपये में मिलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 सितंबर 2015 13:28 IST
भारत में आसुस ज़ेनफोन गो स्मार्टफोन की कीमत का ऐलान किया गया है। यह स्मार्टफोन 7,999 रुपये में मिलेगा। ज़ेनफोन सीरीज का नया हैंडसेट कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।

आपको बता दें कि ताइवान की इस कंपनी ने पिछले महीने आसुस ज़ेनफोन गो को आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया था।
Advertisement

कंपनी के बजट स्मार्टफोन ज़ेनफोन गो को डेवलप किए जाने की खबरें जुलाई से आ रही थीं। ज़ेनफोन सीरीज का नया स्मार्टफोन ज़ेनयूआई पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। यह एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय डिवाइस है।

ज़ेनफोन गो (ज़ेडसी500टीजी) 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक (एमटी6580) प्रोसेसर के साथ आएगा और साथ में मौजूद होगा 2 जीबी का रैम।
Advertisement

हैंडसेट 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में एफ/2.0 एपरचर वाला 8 मेगापिक्सल वाला रियर ऑटो फोकस कैमरा है। इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
ज़ेनफोन गो में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीआरएस/एज, 3जी, जीपीएस/ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं। गौर करने वाली बात है कि डिवाइस में 4जी कनेक्टिविटी फ़ीचर नहीं है। स्मार्टफोन में 2070 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट के ब्लैक, व्हाइट और रेड कलर वेरिएंट उपलब्ध होंगे। फोन का डाइमेंशन 144.5x71x9.98 मिलीमीटर है और वज़न 135 ग्राम। ज़ेनफोन गो में एक्सेलेरोमीटर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी और एंबियंट लाइट सेंसर मौजूद हैं।

Advertisement
ज़ेनफोन गो स्मार्टफोन 100 जीबी के गूगल ड्राइव स्टोरेज के साथ आएगा जो दो साल के लिए मुफ्त होगा। आसुस का कहना है कि मुफ्त स्टोरेज को 1 अप्रैल 2018 तक गूगल ड्राइव ऐप में रीडीम किया जा सकता है।

आपको बता दें कि आसुस ने पिछले हफ्ते अपने ज़ेनफोन सेल्फी स्मार्टफोन की बिक्री 17,999 रुपये में शुरू की थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.