Asus ZenFone 6 की तस्वीरें लीक, अनोखे डिस्प्ले नॉच और तीन रियर कैमरे की मिली झलक

Asus के फ्लैगशिप हैंडसेट ZenFone 6 की तस्वीर लीक हो गई है। लीक तस्वीर में अनोखे डिस्प्ले नॉच के साथ-साथ Samsung Galaxy A7 (2018) की तरह ZenFone 6 में तीन रियर कैमरे होने का भी संकेत मिला है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2018 17:31 IST
ख़ास बातें
  • तीन रियर कैमरों से लैस हो सकता है Asus ZenFone 6
  • असूस जेनफोन 6 के फ्रंट एवं बैक पैनल की तस्वीर इंटरनेट पर लीक
  • ZenFone 6 के बैक पैनल पर मिली फिंगरप्रिंट सेंसर की झलक
Apple iPhone X लॉन्च के बाद से हैंडसेट निर्माता कंपनियां नॉच डिजाइन वाले स्मार्टफोन को बनाने की दौड़ में लग गई हैं। अब इस रेस में असूस भी अपना शामिल करना चाहती है। Asus के फ्लैगशिप हैंडसेट ZenFone 6 की तस्वीर लीक हो गई है, डिस्प्ले में ऊपर दाहिनी तरफ वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिखाई दे रहा है। Asus ZenFone 6 की तस्वीर स्लैशलीक पर लीक हुई है। स्लैशलीक ने असूस जेनफोन 6 का डिस्प्ले पैनल की तस्वीर को शेयर किया है। आमतौर पर अपना नॉच डिजाइन डिस्प्ले के बीच में देखा होगा, लेकिन ZenFone 6 में नॉच स्क्रीन के दाहिनी तरफ दिखाई दे रहा है।

ऐसा नॉच अभी तक आपने शायद ही किसी अन्य कंपनी के हैंडसेट में देखा होगा। फोन के निचले हिस्से पर थोड़ा बॉर्डर दिया गया है। ना केवल फ्रंट बल्कि बैक पैनल की तस्वीर भी सामने आई है। बैक पैनल पर Samsung Galaxy A7 (2018) की तरह ZenFone 6 में तीन रियर कैमरे, सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
 

Photo Credit: SlashLeaks

असूस ने 17 अक्टूबर को भारत में अपने दो बजट स्मार्टफोन ZenFone Max M1 (ZB556KL) और ZenFone Lite L1 (ZA551KL) को लॉन्च किया था। जेनफोन मैक्स एम1 (ZB556KL) और जेनफोन लाइट एल1 (ZA551KL) के प्रमुख फीचर की बात करें तो यह हैंडसेट सिंगल रियर कैमरा सेटअप, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट और बिना नॉच डिजाइन के साथ लॉन्च किए गए हैं। मैक्स वेरिएंट में 4,000 एमएएच तो वहीं लाइट वेरिएंट में 3,000एमएएच की बैटरी मौजूद है। Asus ब्रांड के दोनों ही स्मार्टफोन डुअल-सिम स्लॉट और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आते हैं। भारतीय बाजार में जेनफोन लाइट एल1 की कीमत 6,999 रुपये है। असूस ने कहा कि फेस्टिव सीजन के दौरान हैंडसेट 5,999 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर बेचा जाएगा। जेनफोन मैक्स एम1 की भारत में कीमत 8,999 रुपये है। फेस्टिव सीजन के दौरान Asus ZenFone Max M1 7,499 रुपये में मिलेगा। यह कीमत कब तक लागू रहेगी, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asus ZenFone 6, Asus ZenFone 6 Image Leak, Asus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  7. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  9. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.