Asus ZenFone 5Z को भारत में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलना शुरू

Asus ने जानकारी दी है कि भारत में उसने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Asus ZenFone 5Z के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट रोलआउट कर दिया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस अपडेट को ओवर द एयर उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जनवरी 2019 19:49 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone 5Z में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • 8 जीबी तक रैम व स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आता है असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड
  • अपडेट मिलने के साथ असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड कई नए फीचर से लैस हो जाएगा
Asus ने जानकारी दी है कि भारत में उसने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Asus ZenFone 5Z के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट रोलआउट कर दिया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस अपडेट को ओवर द एयर उपलब्ध कराया गया है। भारत में असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड के सभी यूज़र को यह अपडेट जल्द मिल जाएगा। हर अहम अपडेट की तरह Asus ZenFone 5Z के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट को फेज के आधार पर रिलीज होगा। संभव है कि आपको अपडेट मिलने में थोड़ा वक्त लगे। यह अपडेट 1,080 एमबी का है। ऐसे में हम आपको अपडेट वाई-फाई नेटवर्क पर करने का सुझाव देंगे।

Asus ZenFone 5Z को बीते साल फरवरी महीने में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में पेश किया गया था। भारतीय मार्केट में इसे जुलाई महीने में लाया गया। फोन उस वक्त एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता था। लेटेस्ट अपडेट के बाद फोन एंड्रॉयड पाई पर आ जाएगा। अगर आप ओटीए नोटिफिकेशन का इंतज़ार नहीं कर सकते हैं तो आप Settings > About > System Update में जानकर मैनुअली अपडेट कर सकते हैं।
Advertisement

कंपनी के मुताबिक, अपडेट मिलने के साथ असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड कई नए फीचर से लैस हो जाएगा। अपडेट प्रीलोडेड डार्क थीम के साथ आता है और गेसचर सपोर्ट के अलावा नया नेविगेशन सिस्टम भी आया है। बीते महीने ही Asus ने ताइवानी मार्केट में असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड के लिए एंड्रॉयड पाई रोलआउट किया था।

Asus ZenFone 5Z स्पेसिफिकेशन
Advertisement
डुअल सिम (नैनो) और डुअल वीओएलटीई सपोर्ट वाला Asus ZenFone 5Z में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) सुपर आईपीएस+ डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 630 जीपीयू दिया गया है। हैंडसेट में रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी या 8 जीबी। स्टोरेज 256 जीबी तक की है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।

Asus ZenFone 5Z में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है जो एफ/1.8 अपर्चर, 83 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और सॉफ्टलाइट एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर एफ/2.2 अपर्चर और 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल वाला है। यह एफ/2.0 अपर्चर और 4 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस है। फ्रंट और रियर कैमरे ईआईएस के साथ आते हैं। ग्राहकों को फेस अनलॉक फीचर और रियल टायम ब्यूटिफिकेशन भी मिलेगा।
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। फिंगरप्रिंट स्कैनर पिछले हिस्से पर है। यह गीली ऊंगलियों की पहचान कर सकता है और मात्र 0.3 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देगा। बैटरी 3300 एमएएच की है जो एआई चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। जे़नफोन 5ज़ेड का वज़न 165 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Useful software features
  • Premium build
  • Good cameras
  • Hi-Res earphones bundled
  • Bad
  • Slow face unlock
  • No splash or water resistance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus ZenFone 5Z, Android 9 Pie, Android Pie, Asus

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.