Asus ZenFone 5Z आ रहा है भारत, कल हो सकता है लॉन्च

Asus ने पहले अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ में ZenFone 5 को एमडब्ल्यूसी 2018 में उतारा था। उस वक्त लाइन-अप में...

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 25 जून 2018 17:19 IST
ख़ास बातें
  • ZenFone 5 सीरीज़ को एमडब्ल्यूसी 2018 में पेश किया गया था
  • भारत में 26 जून को दस्तक दे सकता है असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड
  • स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट के ज़रिए बेचा जाएगा

Asus ZenFone 5Z

Asus ने पहले अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ में ZenFone 5 को एमडब्ल्यूसी 2018 में उतारा था। उस वक्त लाइन-अप में  ZenFone 5Z सबसे प्रीमियम फोन था। अब ऐसा लगता है कि ताइवानी कंपनी इस फ्लैगशिप को भारत में 26 जून को उतारने जा रही है। स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उतारा जाएगा। इसके लिए #OnlyOnFlipkart हैशटैग के साथ बैनर तैयार है। साथ ही लिखा गया है, "Flagship Redefined". वॉलमार्ट के अधिकार वाली फ्लिपकार्ट ने इशारा दे दिया है कि Asus ZenFone 5Z दस्तक देने जा रहा है। इसके अलावा असूस की तरफ से कोई भी आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की गई है। ना ही कंपनी ने इसे लेकर इनवाइट जारी किए हैं। हमें उम्मीद है कि फ्लिपकार्ट इस फोन के नाम का खुलासा, आने वाले सप्ताह में कर देगी।
 

Asus ZenFone 5Z स्पेसिफिकेशन

Asus ZenFone 5Z में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है जो एफ/1.8 अपर्चर, 83 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और सॉफ्टलाइट एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर एफ/2.2 अपर्चर और 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल वाला है। यह एफ/2.0 अपर्चर और 4 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस है। फ्रंट और रियर कैमरे ईआईएस के साथ आते हैं। ग्राहकों को फेस अनलॉक फीचर और रियल टायम ब्यूटिफिकेशन भी मिलेगा।

असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। फिंगरप्रिंट स्कैनर पिछले हिस्से पर है। यह गीली ऊंगलियों की पहचान कर सकता है और मात्र 0.3 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देगा। बैटरी 3300 एमएएच की है जो एआई चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। जे़नफोन 5ज़ेड का वज़न 155 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Useful software features
  • Premium build
  • Good cameras
  • Hi-Res earphones bundled
  • Bad
  • Slow face unlock
  • No splash or water resistance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.