Asus ZenFone 2 Laser, ZenFone 2 Deluxe और ZenFone Selfie भारत में लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 18 अगस्त 2015 14:38 IST
आसुस (Asus) ने नई दिल्ली में आयोजित अपने ZenFestival इवेंट में चार नए स्मार्टफोन लॉन्च किए। कंपनी ने इस इवेंट में जे़नफोन सेल्फी (ZenFone Selfie), ज़ेनफोन 2 लेज़र (ZenFone 2 Laser), ज़ेनफोन 2 डिलक्स ( ZenFone 2 Deluxe) और जे़नफोन मैक्स (ZenFone Max) स्मार्टफोन पेश किया। ZenFone Selfie की कीमत 15,999 रुपये है और ZenFone 2 Deluxe की 22,999 रुपये। चारो फोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड हैं और 4G LTE सपोर्ट के साथ आएंगे। इसके अलावा इन सभी डिवाइस में डुअल-सिम (माइक्रो-सिम) डुअल स्टैंडबाय सपोर्ट मौजूद है।

ZenFone 2 Laser के तीन वेरिएंट भारत में लॉन्च किए गए हैं। 2GB के रैम (RAM) और Snapdragon 410 प्रोसेसर वाले  ZenFone 2 Laser (ZE550KL) की कीमत 9,999 रुपये है, 3GB RAM और Snapdragon 615 प्रोसेसर वाले ZenFone 2 Laser (ZE550KL) की कीमत 13,999 रुपये। ZenFone 2 Laser (ZE601KL) 17,999 रुपये में मिलेगा। ZenFone Max को अक्टूबर महीने में लॉन्च किया जाएगा और कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

पहली बार Computex 2015 में लॉन्च किए गए ZenFone Selfie में f/2.0 एपरचर, लेज़र ऑटोफोकस, 28mm फोकल लेंथ और डुअल-कलर रियल टोन फ्लैशपोर्ट के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा मौजूद है। कैमरा ऐप को बेहतर बनाने के लिए  Asus के Zen UI में लो लाइट मोड, सेल्फी पनोरमा मोड, बैकलाइट (एचडीआर) मोड, इनहांस्ड ब्यूटिफिकेशन मोड, मैनुअल मोड और ज़ीरो शटर लैग टूल को शामिल किया गया है।
 

ZenFone Selfie में 64-bit octa-core Qualcomm Snapdragon 615 (1.7GHz quad-core और 1GHz quad-core) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। साथ में मौजूद होगा Adreno 405 GPU और 3GB का RAM।
Advertisement

ZenFone 2 Laser (ZE550KL) में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 pixels) IPS डिस्प्ले है। यह 16GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128GB तक के) के जरिए एक्सपेंड भी किया जा सकता है। हैंडसेट में 3000mAh की बैटरी है। डिवाइस में लेज़र ऑटोफोकस वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है और इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।
Advertisement
 

ZenFone 2 Laser (ZE601KL) में 6 इंच का फुल एचडी (1080x1920 pixels) IPS डिस्प्ले है। यह Snapdragon 615 प्रोसेसर के साथ आएगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB होगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128GB तक के) के जरिए एक्सपेंड भी किया जा सकता है। डिवाइस में 3000mAh की बैटरी है। डिवाइस में लेज़र ऑटोफोकस वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का।

स्पेसिफिकेशन के मामले में ZenFone 2 Deluxe स्मार्टफोन ZenFone 2 (ZE551ML) से काफीमेल खाता है जिसे अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। हालांकि नए डिवाइस का बैकपैनल थोड़ा अलग है। डिवाइस 4GB के RAM, 2.3GHz quad-core Intel Atom Z3580 प्रोसेसर और 64GB की बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ आएगा।
Advertisement
 

ZenFone Max की सबसे बड़ी खासियत 5000mAh की बैटरी है और यह स्मार्टफोन पावर बैंक की तरह काम करता है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 pixel) IPS डिस्प्ले, Snapdragon 410 प्रोसेसर, 2GB का RAM और 8GB या 16GB की इनबिल्ट स्टोरेज (64GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट) मौजूद है। इस डिवाइस में भी लेज़र ऑटोफोकस वाला 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्का
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  4. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  5. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  6. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  9. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  10. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.