Asus Zenfone 12 Ultra स्लिम बेजल्स वाले डिस्प्ले, 16GB रैम के साथ 6 फरवरी को होगा लॉन्च, कंपनी ने किया टीज

Coming Soon टेक्स्ट में 'O' अक्षर को कैमरा के रूप में दिखाया गया है। टेक्स्ट और यह कैमरा मिलकर संकेत देते हैं कि Zenfone 12 Ultra में Zenfone 11 Ultra की तुलना में कैमरा मॉड्यूल को रीडिजाइन किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जनवरी 2025 22:14 IST
ख़ास बातें
  • Asus ने X पर एक पोस्ट के जरिए अपकमिंग Zenfone 12 Ultra को टीज किया है
  • फोन को ग्लोबल मार्केट्स में 6 फरवरी को लॉन्च किया जाना है
  • पतले बेजल वाले डिस्प्ले और रीडिजाइन बैक कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है फोन

Asus Zenfone 11 Ultra (ऊपर तस्वीर में) के सक्सेसर के रूप में पेश किया जाएगा Zenphone 12 Ultra

Photo Credit: Asus

Asus Zenfone 12 Ultra को 6 फरवरी को ग्लोबल लेवल पर पेश किया जाना है। कंपनी ने अब इसे आधिकारिक तौर पर टीज करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट टीजर में एक Coming Soon टेक्स्ट वाली इमेज टीज की है, जो इशारा देती है कि स्मार्टफोन बेहद पतले बेजल्स वाले डिस्प्ले के साथ आएगा। पोस्ट में लिखा गया टेक्स्ट संकेत देता है कि कंपनी Zenfone 11 Ultra की तुलना में कैमरा मॉड्यूल को भी रीडिजाइन करने वाली है। अपकमिंग स्मार्टफोन के 5800mAh बैटरी, 16GB रैम, 50MP प्राइमरी रियर कैमरा और 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है।

Asus ने X पर एक पोस्ट के जरिए अपकमिंग Zenfone 12 Ultra को टीज किया है। फोन को ग्लोबल मार्केट्स में 6 फरवरी को लॉन्च किया जाना है। टीजर इमेज में Coming Soon टेक्स्ट है, जिसके ब्लर्ड बैकग्राउंड में फोन का फ्रंट डिजाइन दिखाई देता है। इससे पता चलता है कि अपकमिंग Asus स्मार्टफोन बहुत पतले बेजल्स वाले डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें सेंटर में होल-पंच कटआउट होगा।
Advertisement

पोस्ट में लिखा टेक्स्ट कहता है, "हमने जेनफोन 12 अल्ट्रा को नया रूप दिया है! शैली और टेक्नोलॉजी के सही मिश्रण का अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए। 6 फरवरी को 14.30 (GMT+8) पर नए लुक के लिए बने रहें।"

Coming Soon टेक्स्ट में 'O' अक्षर को कैमरा के रूप में दिखाया गया है। टेक्स्ट और यह कैमरा मिलकर संकेत देते हैं कि Zenfone 12 Ultra में Zenfone 11 Ultra की तुलना में कैमरा मॉड्यूल को रीडिजाइन किया जा सकता है। हालांकि, यह केवल कयास मात्र है। डिजाइन को लेकर अधिक जानकारी आने वाले दिनों में मिल सकती है।
Advertisement

हाल ही में फोन को गीकबेंच पर ASUSAI2501H मॉडल नंबर के साथ देखा गया था। लिस्टिंग इशारा देती है कि फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ 16GB रैम मिल सकती है। इसे Android 15 के साथ टेस्ट किया गया था, जिसमें फोन को सिंगल-कोर और मल्‍टी-कोर टेस्‍ट में क्रमश: 3036 और 9656 स्कोर हासिल हुआ। 
Advertisement

Zenfone 12 Ultra में 6.78 इंच का AMOLED FHD+ डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जो 165Hz के रिफ्रेश रेट वाली स्‍क्रीन के साथ आ सकता है। बैटरी 5800mAh हो सकती है। यह फोन 65W वायर्ड और 15W वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसमें 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा मिलने की उम्‍मीद है। वहीं, बैक में 50MP + 32MP + 13MP कैमरा सेटअप मौजूद होने की संभावना है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  2. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  5. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  7. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  8. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  9. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  10. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.