Asus के नए ZenFone स्मार्टफोन से आज उठेगा पर्दा, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

Asus आज नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान दो लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। मिड-रेंज वाले ZenFone Max Pro M1 का अपग्रेड वर्जन ZenFone Max Pro M2 लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2018 13:01 IST
ख़ास बातें
  • ZenFone Max Pro M1 का अपग्रेड वर्जन हो सकता है लॉन्च
  • असूस लॉन्च कर सकती है दो नए स्मार्टफोन
  • ASUS India के YouTube चैनल पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग
हैंडसेट निर्माता कंपनी Asus आज नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान दो लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। भारतीय बाजार में असूस का मि-रेंज स्मार्टफोन ZenFone Max Pro M1 काफी लोकप्रिय हैंडसेट रहा है। पिछले सप्ताह कंपनी द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट में लिखा था कि भारतीय बाजार में कंपनी लेटेस्ट जेनफोन को लॉन्च करने वाली है। दिवाली 2018 फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए हैंडसेट निर्माता कंपनियां एक के बाद एक अपने नए स्मार्टफोन मार्केट में उतार रही हैं। लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग ASUS India के YouTube चैनल पर होगी। बता दें कि इवेंट की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे होगी।

Asus ने फिलहाल इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि आज इवेंट के दौरान कौन सा नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। मिड-रेंज वाले ZenFone Max Pro M1 का अपग्रेड वर्जन ZenFone Max Pro M2 लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लॉन्च इवेंट से पहले ज्यादातर कंपनियां हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन की झलक टीजर द्वारा जारी करती हैं, लेकिन असूस ने ऐसा नहीं किया।


Asus ZenFone Max Pro M1 को इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने हाल ही में इस बात की घोषणा की है कि छह महीने से कम में असूस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 के 10 लाख हैंडसेट बिक गए हैं। ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये खर्चने होंगे। प्रीमियम वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है, इसकी कीमत 14,999 रुपये है। यूज़र इस फोन को मिडनाइट ब्लैक और ग्रे रंग में खरीद पाएंगे। असूस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बेचा जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asus, Asus ZenFone Max Pro M1

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.