Asus ROG Phone 9 FE के लॉन्च से पहले फोटो, फुल स्पेसिफिकेशंस हुए लीक!

फोन की ऑफिशियल दिखने वाली इमेजिस लीक हो गई हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जनवरी 2025 11:28 IST
ख़ास बातें
  • फोन की ऑफिशियल दिखने वाली इमेजिस लीक हो गई हैं।
  • पीक ब्राइटनेस 2500 निट्स की हो सकती है।
  • फोन में 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

Asus ROG Phone 8 में 6.78 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है।

Asus ROG Phone 9 FE पिछले काफी समय से चर्चा में है। इस फोन को हाल ही में एक महत्वपूर्ण सर्टीफिकेशन मिला है जिससे पता चलता है कि फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। अब लेटेस्ट अपडेट में फोन की इमेज भी लीक हो गई है। दावा किया जा रहा है कि ये फोन की ऑफिशियल फोटो है। फोन में 6.78 इंच का फुलएचडी प्लस LTPO डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह फोन 165Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। पीक ब्राइटनेस 2500 निट्स की हो सकती है।आइए जानते हैं लीक हुई इन फोटो में फोन के बारे में क्या जानकारी निकल कर आ रही है। 

Asus ROG Phone 9 FE फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। फोन की ऑफिशियल दिखने वाली इमेजिस लीक हो गई हैं। फोटो देखकर पता चलता (via) है कि फोन ROG Phone 9 Pro जैसे डिजाइन में आ सकता है। फोन में कम से कम एक कलर वेरिएंट तो Phantom Black के रूप में आ ही सकता है। फोन में AirTrigger कंट्रोल भी देखने को मिलेंगे जो इन-गेम एक्शंस में मदद करते हैं। Asus ROG Phone 9 FE मोटाई में 8.9mm का हो सकता है। वहीं, फोन का वजन 225 ग्राम बताया जा रहा है। 
Advertisement

Asus ROG Phone 9 FE के स्पेसिफिकेशंस भी अफवाहों में हैं। फोन में 6.78 इंच का फुलएचडी प्लस LTPO डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह फोन 165Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। पीक ब्राइटनेस 2500 निट्स की हो सकती है। इसमें Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन देखने को मिल सकता है। डिवाइस में Snapdragon 8 Gen 3 SoC आ सकता है। यह आउट ऑफ द वॉक्स Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस होगा। फोन में 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है।  

कैमरा के लिए रियर में 50MP Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर इसमें देखने को मिल सकता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.