16GB रैम, 5500mAh बैटरी, 165Hz डिस्प्ले वाला Asus ROG Phone 8 Pro भारत में इस कीमत में होगा लॉन्च

ROG Phone 8 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 जनवरी 2024 20:10 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
  • इसमें 2500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • डिवाइस में 5500एमएएच बैटरी के साथ 65W फास्ट चार्जिंग है।

Asus ROG Phone 8 Pro में 6.78 इंच का सैमसंग एमोलेड LTPO पैनल मिलता है।

Photo Credit: Asus

Asus ROG Phone 8 Pro को कंपनी ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES) 2024 में पेश कर दिया है। फोन में 24GB रैम, 1TB स्टोरेज और 165Hz रिफ्रेश रेट जैसे धांसू फीचर्स है। यह एक दमदार गेमिंग डिवाइस के रूप में लॉन्च किया गया है। डिवाइस लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ आता है जो कि एक फ्लैगशिप प्रोसेसर है। फोन ग्लोबल लेवल पर पेश कर दिया गया है। लेकिन भारत में अभी इसका लॉन्च बाकी है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके प्राइसिंग डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। आइए जानते हैं किस कीमत में लॉन्च होगा ये गेमिंग फोन। 
 

Asus ROG Phone 8 Pro Price in india

Asus ROG Phone 8 Pro भारत में 16 जीबी रैम, 512जीबी स्टोरेज के शुरुआती वेरिएंट में आने वाला है। इसकी कीमत कंपनी ने 94,999 रुपये बताई है। फोन Phantom Black कलर में आता है। इससे ऊपर वाले वेरिएंट की बात करें तो यह ROG Phone 8 Pro Edition के रूप में आता है जिसमें 24जीबी रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलती है। इसकी कीमत 1,19,999 रुपये है। कंपनी डिवाइस के साथ AeroActive Cooler X एक्सेसरी भी दे रही है। जिसकी कीमत 5,999 रुपये बताई गई है। फोन की सेल के लिए अभी कंपनी की ओर से अधिकारिक घोषणा होना बाकी है। डिवाइस को Vijay Sales, Asus Exclusive स्टोर, Asus ROG स्टोर, Asus ई-शॉप से खरीदा जा सकेगा। 
Advertisement
 

Asus ROG Phone 8 Pro Specifications

Asus ROG Phone 8 Pro के स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालें तो फोन में 6.78 इंच का सैमसंग एमोलेड LTPO पैनल मिलता है। इसमें फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 2500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 के प्रोटेक्शन के साथ आता है। ROG Phone 8 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट है। डिवाइस में 5500एमएएच बैटरी के साथ 65W फास्ट चार्जिंग, और 15W वायरलेस चार्जिंग दी गई है। यह एंड्रॉयड 14 पर ROG UI के साथ चलता है। 

कैमरा की ओर देखें तो फोन में रियर पैनल में 50 मेगापिक्सल का ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट वाला सेंसर है जो कि Sony IMX890 सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस, 32 मेगापिक्सल OIS टेलीफोटो कैमरा भी है जो 3X ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  4. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  3. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  4. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  5. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  7. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  8. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  10. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.