Asus ROG Phone 3 हुआ 3,000 रुपये सस्ता, जानें नई कीमत

अब Asus ROG Phone 3 के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये हो गई है, पहले फोन के इस वेरिएंट के लिए आपको 49,999 रुपये चुकाने होते थे। वहीं, फोन के 12 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये हो गई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2020 19:00 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 3 के तीनों वेरिएंट हुए 3,000 रुपये सस्ते
  • Flipkart Big Diwali सेल के तहत अलग से फोन पर मिल रहे ऑफर्स
  • अब इस फोन की शुरुआती कीमत 46,999 रुपये है

ROG Phone 3 में 6,000mAh की बैटरी मिलती है

Asus ROG Phone 3 स्मार्टफोन भारत में 3,000 रुपये सस्ता हो गया है। अब इस फोन की शुरुआती कीमत 46,999 रुपये है, हालांकि जब यह फोन लॉन्च हुआ था तो इसकी शुरुआती कीमत 49,999 रुपये तय की गई थी। कीमत में हुई कटौती के अलावा असूस आरोजी फोन 3 पर Flipkart Big Diwali सेल के दौरान कई ऑफर्स भी लिस्ट किए गए हैं। इसमें चुनिंदा बैंको पर उपलब्ध 9 महीनों तक की नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प और Axis Bank क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड पर उपलब्ध 10 प्रतिशत डिस्काउंट आदि शामिल है।
 

Asus ROG Phone 3 price in India, sale offers

अब Asus ROG Phone 3 के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये हो गई है, पहले फोन के इस वेरिएंट के लिए आपको 49,999 रुपये चुकाने होते थे। वहीं, फोन के 12 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये हो गई है। वहीं, फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए आपको 54,999 रुपये देने होंगे। भारत में उपलब्ध तीनों ही वेरिएंट में 3,000 रुपये की कटौती हुई है। यह हैंडसेट Flipkart पर सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ लिस्ट है।

सेल ऑफर्स की बात करें, तो Flipkart Big Diwali सेल में Bajaj FinServ, Flipkart Cardless Credit और फ्लिपकार्ट के साथ पार्टनर सभी बैंक के क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड पर तीन, छह और नौ महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प शामिल है। इसके अलावा असूस आरओजी फोन 3 खरीदारों को 4 नवंबर तक Axis Bank क्रेडिट व डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत तक की छूट प्राप्त होगी। इसके अलावा ई-कॉमर्स कंपनी 14,850 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है।
 
 

Asus ROG Phone 3 specifications, features


Advertisement
डुअल-सिम (नैनो) असूस आरओजी फोन 3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित आरओजी यूआई पर चलता है। इसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 270 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन के साथ आता है और इसमें टीयूवी लो ब्लू लाइट सॉल्यूशन के साथ-साथ आंखों के आराम के लिए फ्लिकर रिडक्शन-सर्टिफाइड टेक्नोलॉजी भी शामिल है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट के साथ एड्रेनो 650 जीपीयू और 12 जीबी तक LPDDR5 रैम मिलती है।

ROG Phone 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आता है, जिसमें  एफ/1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल सोनी IMX686 प्राइमरी सेंसर मिलता है। इसके अलावा सेटअप में 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिलता है, जिसका फील्ड-ऑफ-व्यू 125-डिग्री है। अंत में एक एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए आरओजी फोन 3 में 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। फोन में रियर कैमरा सेटअप के जरिए 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है, जबकि फ्रंट कैमरा 1080p वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।
Advertisement

असूस ने फोन में 256 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज दी, जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता है। हालांकि, फोन में एक्सटर्नल यूएसबी हार्ड ड्राइव के लिए NTFS सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस / ए-जीपीएस / नेवआईसी, यूएसबी टाइप-सी और 48-पिन साइड पोर्ट शामिल हैं। फोन के सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। इसके अलावा, फोन में AirTrigger 3 और ग्रिप प्रेस फीचर्स के लिए अल्ट्रासोनिक सेंसर शामिल है।

ROG Phone 3 में डुअल फ्रंट-फेसिंग स्पीकर हैं, जो ROG GameFX और Dirac HD साउंड टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। इसमें हाई-रेस ऑडियो सपोर्ट भी है। इसके अलावा, हैंडसेट में असूस नॉइज़ रिडक्शन तकनीक के साथ क्वाड माइक्रोफोन मिलते हैं।
Advertisement

पावर के लिहाज से ROG Phone 3 में 6,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। नए गेमिंग फोन का डाइमेंशन 171x78x9.85 मिलीमीटर और वज़न 240 ग्राम है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance in games
  • AirTriggers, side-mounted USB port, large accessory ecosystem
  • Good cameras
  • Bright, vibrant display
  • Bad
  • Gets warm when stressed
  • Bulky and heavy
  • No IP rating or wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  3. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  4. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  5. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  6. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  7. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  8. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  9. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  10. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.