Apple खोलेगी 2 मार्च को अपना पिटारा! iPhone 17e, MacBook Air, iPad Air हो सकते हैं लॉन्च, जानें खास बातें

लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स में MacBook और नए iPhone 17 सीरीज के मॉडल को लेकर सबसे अधिक चर्चा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 फरवरी 2026 20:45 IST
ख़ास बातें
  • 4 मार्च को कंपनी नया स्मार्ट डिस्प्ले भी पेश कर सकती है।
  • iPhone 17e में 6.1 इंच का LTPS OLED पैनल मिल सकता है।
  • MacBook Air का नया मॉडल M5 चिप के साथ पेश हो सकता है।

iPhone 17e कंपनी का iPhone 17 सीरीज का सबसे अफॉर्डेबल मॉडल बनकर आ सकता है।

Apple आने वाली तारीख 2 मार्च को मार्केट में एक बड़ी हलचल करने जा रही है। कंपनी की ओर से इशारा दिया गया है कि 2 मार्च का सप्ताह कंपनी के लिए एक बड़ा सप्ताह होने वाला है जिसमें कई नए प्रोडक्ट्स कंपनी कुछ आकर्षक फीचर्स के साथ पेश करने की तैयारी में है। यह इवेंट सोमवार, 2 मार्च की सुबह से शुरू हो जाएगा। इस ईवेंट में कंपनी कई बहुत प्रतीक्षित प्रोडक्ट्स पेश कर सकती है जो पिछले काफी समय से लीक्स और अफवाहों में सुर्खियां बने हुए हैं। MacBook और नए iPhone 17 सीरीज के मॉडल को लेकर सबसे अधिक चर्चा है। आइए जानते हैं विस्तार से इन संभावित प्रोडक्ट्स के बारे में। 

Apple आने वाली 2 मार्च को एक बड़ा लॉन्च ईवेंट आयोजित करने जा रही है। कंपनी के सीईओ टिम कुक की ओर से इसका इशारा दिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिम ने कहा, 'आगे एक बड़ा सप्ताह है। इसकी शुरुआत सोमवार सुबह से होगी! #AppleLaunch' बता दें कि पिछले काफी दिनों से चर्चा है कि एपल नया MacBook मॉडल पेश कर सकती है। इससे भी ज्यादा चर्चा कंपनी के संभावित अफॉर्डेबल फोन iPhone 17e को लेकर है जो iPhone 16e का सक्सेसर होगा। 

iPhone 17e 
iPhone 17e कंपनी का iPhone 17 सीरीज का सबसे अफॉर्डेबल मॉडल बनकर आ सकता है। फोन में A19 चिप आ सकती है जो स्टैंडर्ड iPhone 17 में भी है। दावा है कि यह चिप पिछले जनरेशन की तुलना में करीब 40 प्रतिशत तक बेहतर CPU परफॉर्मेंस दे सकती है। इसमें 16 कोर का Neural Engine भी शामिल है, जो AI से जुड़े टास्क को ज्यादा एफिशिएंट तरीके से संभालने में मदद करेगा।

iPhone 17e में 6.1 इंच का LTPS OLED पैनल मिल सकता है जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट होगा। इस बार फोन में Dynamic Island आ सकता है। Apple इसमें अपना नया इन-हाउस C1X मॉडम दे सकता है, जिसे कंपनी ने iPhone Air के साथ पेश किया था। iPhone 17e में MagSafe सपोर्ट मिलेगा, जो 25W तक की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। 

MacBook Air 
MacBook Air का नया मॉडल कंपनी पेश कर सकती है जिसके अंदर M5 चिप देखने को मिल सकती है। इसमें A18 Pro चिपसेट मिल सकता है जिसे कंपनी ने iPhone 16 Pro मॉडल्स में इस्तेमाल किया है। इसके अलावा कंपनी iPad Air भी पेश कर सकती है। इसी के साथ कयास लगाए जा रहे हैं कि 4 मार्च को कंपनी नया स्मार्ट डिस्प्ले भी पेश कर सकती है। अब देखना होगा 2 मार्च को एपल के पिटारे से क्या बाहर निकल कर आता है।  
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light and compact design
  • Powerful Apple A18 SoC
  • Customisable Action Button
  • Good battery life
  • Bad
  • Low light camera performance is below average
  • Available in just two basic finishes
  • Large display notch with thick borders
  • 60Hz refresh rate display
  • Slow wireless and wired charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.