काफी सालों बाद एपल अपना छोटू फोन मार्केट में उतार सकती है। कहा जा रहा है कि इसमें वाइड डिस्प्ले आस्पेक्ट रेश्यो देखने को मिल सकता है।
iPhone 13 Mini के लॉन्च के बाद Apple का कॉम्पेक्ट साइज का फोन फिर से लौट सकता है।
Photo Credit: Apple
iPhone 13 Mini के लॉन्च के बाद Apple का कॉम्पेक्ट साइज का फोन फिर से लौट सकता है। काफी सालों बाद एपल अपना छोटू फोन मार्केट में उतार सकती है। कहा जा रहा है कि यह नए फॉर्म फैक्टर पर डेवलप किया जाएगा जिसमें वाइड डिस्प्ले आस्पेक्ट रेश्यो देखने को मिल सकता है। iPhone 13 Mini को कंपनी बनाना बंद कर चुकी थी और उसके बाद मार्केट में कोई भी छोटा आईफोन नहीं दिखा। मगर आने वाले महीनों में एक कॉम्पेक्ट आईफोन मार्केट में एंट्री ले सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में और क्या जानकारी सामने आई है।
iPhone 18 Pro के बाद कंपनी जल्द ही iPhone 18 और iPhone 18e को मार्केट में पेश करने वाली है। लेकिन इसके साथ ही कथित तौर पर कंपनी एक कॉम्पेक्ट आईफोन पर भी काम कर रही है। Instant Digital (via) के अनुसार, कंपनी एक नए फॉर्म फैक्टर पर काम कर रही है। यह नया फोन iPhone 18 Pro के जितना ही चौड़ा हो सकता है लेकिन डिस्प्ले छोटा होगा। इसमें 18:9 या 2:1 का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
कहा जा रहा है कि फॉर्म फैक्टर कॉम्पेक्ट होने के चलते फोन इतना छोटा होगा कि हाथ का अंगूठा डिस्प्ले के चारों कोनों में पहुंच सकेगा। यानी एक हाथ से फोन को बहुत ही आसानी से संभाला और ऑपरेट किया जा सकेगा। कहा जा रहा है कि Apple कई ऐप्स में स्टेटस बार को टॉप नेविगेशन बार के साथ मिलाने पर विचार कर रही है, जिससे ऐप कंटेंट के लिए उपलब्ध डिस्प्ले एरिया थोड़ा ही कम होगा। इसके लिए कंपनी डायनेमिक आइलैंड को एक गोलाकार पंच-होल में समेट सकती है, या संभवतः इसे AMOLED पैनल के नीचे पूरी तरह से छिपा भी सकती है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कंपनी अंडर-डिस्प्ले कैमरा किस हद तक डेवलप कर पाती है।
Huawei Pura X View फिलहाल ऐसे स्मार्टफोन्स में से है जो 15:9 डिस्प्ले के साथ आता है। लेकिन यह फोन तुलनात्मक रूप से iPhone 18 Pro से 21% चौड़ा बताया जाता है। इस वजह से इसे कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन नहीं कहा जा सकता है। Apple को कॉम्पेक्ट फोन बनाने के लिए नए फॉर्म फैक्टर पर काम करना होगा। हालांकि टिप्स्टर ने कहा है कि अभी यह जानकारी बहुत ही शुरुआती है। कंपनी इसे किस रूप में डेवलप करेगी यह देखने वाली बात होगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी