भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग प्लांट टाटा ग्रुप को बेच सकती है Pegatron

इस प्लांट में लगभग 10,000 वर्कर्स हैं और यह लगभग 50 लाख आईफोन्स की वार्षिक मैन्युफैक्चरिंग करता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2024 22:54 IST
ख़ास बातें
  • इस प्लांट में लगभग 10,000 वर्कर्स हैं
  • एपल ने अपनी सप्लाई चेन को चीन से बाहर डायवर्सिफाइ करने की योजना बनाई है
  • पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन की बिक्री तेजी से बढ़ी है

इस प्लांट में लगभग 50 लाख आईफोन्स की वार्षिक मैन्युफैक्चरिंग होती है

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone की भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ रही है। आईफोन को बनाने वाली एपल की सप्लायर Pegatron की देश में अपना आईफोन का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट Tata Group को बेचने की तैयारी है। इसके लिए बातचीत अंतिम दौर में है। इस डील के तहत, तमिलनाडु में चेन्नई के निकट इस प्लांट को ऑपरेट करने वाले ज्वाइंट वेचर में टाटा ग्रुप की कम से कम 65 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने की योजना है। 

इस बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने Reuters को बताया कि टाटा ग्रुप इस ज्वाइंट वेंचर को अपनी यूनिट Tata Electronics के जरिए ऑपरेट करेगा। इस प्लांट में लगभग 10,000 वर्कर्स हैं और यह लगभग 50 लाख आईफोन्स की वार्षिक मैन्युफैक्चरिंग करता है। ताइवान की Pegatron ने पिछले वर्ष चीन में अपना आईफोन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट Luxshare को लगभग 29 करोड़ डॉलर में बेचा था। इस बारे में टाटा ग्रुप और Pegatron ने टिप्पणी के लिए भेजी गई ईमेल का उत्तर नहीं दिया। अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ने के कारण एपल  नेअपनी सप्लाई चेन को चीन से बाहर डायवर्सिफाइ करने की योजना बनाई है। 
Advertisement

टाटा ग्रुप के पास कर्नाटक में पहले ही एक आईफोन असेंबली प्लांट मौजूद है। पिछले वर्ष इस प्लांट को ताइवान की Wistron से खरीदा गया था। इसके अलावा टाटा ग्रुप तमिलनाडु के होसुर में एक अन्य प्लांट बना रहा है। इसमें Pegatron इसकी ज्वाइंट वेंचर पार्टनर हो सकती है। एपल ने भारत में प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम में हिस्सा लेने के बाद 1.5 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। इनमें से अधिकतर लोगों की आयु 19 से 24 वर्ष के बीच है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी की देश में बिक्री और मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ी है। 

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में सरकारी अधिकारियों और एक्सपर्ट्स के हवाले से बताया गया था कि PLI स्कीम से मिलने वाले बेनेफिट्स लेने वाली कंपनियों के जरिए लगभग तीन लाख अन्य लोगों को अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिला है। इस रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है, "पिछले 32 महीनों में एपल के इकोसिस्टम में चार लाख से अधिक जॉब्स (प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष) मिलने की संभावना है।" अमेरिका और चीन जैसे बड़े मार्केट्स में चुनौतियां बढ़ने के बावजूद एपल ने दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट भारत पर अपना फोकस बढ़ाया है। कंपनी ने 2017 में देश में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.