Apple को लगा बड़ा झटका, चीन में iPhone सेल्स 24 प्रतिशत गिरी

एपल को चीन की Huawei जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसका असर एपल के शेयर प्राइस पर भी पड़ा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 मार्च 2024 19:23 IST
ख़ास बातें
  • एपल को चीन की Huawei जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है
  • चीन के स्मार्टफोन मार्केट में एपल की का शेयर घटकर 15.7 प्रतिशत हो गया है
  • Huawei की सेल्स लगभग 64 प्रतिशत बढ़ी है

इसका असर कंपनी के शेयर प्राइस पर भी पड़ा है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple को बड़ा झटका लगा है। कंपनी के बड़े मार्केट्स में शामिल चीन में iPhone की सेल्स इस वर्ष के शुरुआती छह सप्ताहों में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 24 प्रतिशत गिरी है। एपल को चीन की Huawei जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसका असर एपल के शेयर प्राइस पर भी पड़ा है। 

चीन में प्रीमियम स्मार्टफोन्स के मार्केट में Huawei ने एपल को मात दी है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में Huawei की सेल्स लगभग 64 प्रतिशत बढ़ी है। इससे एपल के लिए डिमांड में कमी का संकेत मिल रहा है। एपल ने मौजूदा तिमाही के लिए रेवेन्यू छह अरब डॉलर रहने का पूर्वानुमान दिया था। कंपनी के शेयर प्राइस में इस वर्ष लगभग 12 प्रतिशत की गिरावट हुई है। 
Advertisement

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के स्मार्टफोन मार्केट में एपल की हिस्सेदारी घटकर 15.7 प्रतिशत हो गई है। इससे यह इस मार्केट में चौथे स्थान पर खिसक गई है। एक वर्ष पहले कंपनी का लगभग 19 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान था। इस मार्केट में Huawei ने 16.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। चीन में स्मार्टफोन का कुल मार्केट सात प्रतिशत घटा है। एपल को मिड रेंज में भी Vivo और Xiaomi जैसी कंपनियां टक्कर दे रही हैं। 

एपल के मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट Vision Pro की भी अमेरिका में डिमांड घट गई है। पिछले महीने की शुरुआत में इसे लॉन्च किया गया था। हालांकि, Vision Pro को लौटने वाले कस्टमर्स की संख्या में भी कमी हुई है। Vision Pro को आगामी महीनों में इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में TF Securities International के एनालिस्ट, Ming-Chi Kuo ने बताया था कि Vision Pro को खरीदने वाले कस्टमर्स में से एक प्रतिशत से कम इसे लौटा रहे हैं। इसकी 20 से 30 प्रतिशत यूनिट्स के वापस होने का कारण कस्टमर्स को इसे सेट अप करने में हो रही मुश्किल थी। एपल ने इस वर्ष अमेरिका में इसकी लगभग दो यूनिट्स की बिक्री का अनुमान लगाया था। Kuo का मानना है कि अगर एपल इसके प्राइस को नहीं घटाती तो अमेरिका में इसकी सेल्स बढ़नी मुश्किल है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Vision Pro का एक अफोर्डेबल वर्जन लाया जा सकता है। Vision Pro के लिए 600 से अधिक ऐप्स और गेम्स को ऑप्टिमाइज किया गया है। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.