Apple अगले साल लॉन्च करेगा नया iPhone 17 Air, जानें क्या कुछ होगा खास

Apple अगले महीने iPhone 16 सीरीज लॉन्च कर सकता है, जिसका बड़े स्तर पर प्रोडक्शन शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 अगस्त 2024 10:53 IST
ख़ास बातें
  • Apple अगले महीने iPhone 16 सीरीज लॉन्च करने वाला है।
  • रिपोर्ट से पता चला है कि iPhone 16 सीरीज में खास अपग्रेड नहीं होंगे।
  • iPhone 17 सीरीज में बेहतर अपग्रेड आने की उम्मीद है।

iPhone 15 Pro Max में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple अगले महीने iPhone 16 सीरीज लॉन्च कर सकता है, जिसका बड़े स्तर पर प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। अब एक इंडस्ट्री के इंटरनल सोर्स की हाल ही में आई रिपोर्ट से पता चला है कि iPhone 16 सीरीज में खास अपग्रेड नहीं होंगे। ऐसे में iPhone 17 सीरीज के लिए इंतजार करना बेहतर हो सकता है। यहां हम आपको आगामी आईफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन से आई रिपोर्ट में खुलासा किया कि Apple का एक अल्ट्रा-थिन iPhone 17 मॉडल जारी करने का प्लान है, जिसमें मॉडल नाम में Air शामिल हो सकता है। यह कथित तौर पर iPhone 17 और iPhone 17 Pro के बीच का प्रोडक्ट हो सकता है। गुरमन को उम्मीद है कि यह नया अल्ट्रा-थिन मॉडल iPhone 12/13 मिनी और iPhone 14/15/16 Plus से ज्यादा लोकप्रिय होगा।
Advertisement

गुरमन ने iPhone 17 सीरीज के एयर मॉडल के अलावा आगामी अन्य iPhone मॉडल के बारे में भी बताया है। अनुमान है कि Apple, iPhone Pro मॉडल के परफॉर्मेंस को छोटे मॉडल में शामिल करना चाहेगा, लेकिन कंपनी कम से कम 2027 तक यह हासिल नहीं कर पाएगी।

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि iPhone 17 सीरीज में एक अल्ट्रा iPhone मॉडल हो सकता है, जो स्लिम फॉर्म फैक्टर बरकरार रखेगा। गुरमन के अनुसार, अल्ट्रा मॉडल अनुमानित iPhone 17 Slim के मुकाबले में ज्यादा आकर्षक है। मिंग-ची कुओ के अनुसार, नए iPhone 17 Slim में 6.6 इंच की डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है जिसका रेजॉल्यूशन 2,740 x 1,260 पिक्सल होगा।
Advertisement

जब बैटरी कैपेसिटी और परफॉर्मेंस की बात होती है तो स्लिम और हल्के फोन में एक साफ लिमिट होती है। अनुमानित अल्ट्रा मॉडल बेहतर बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस के साथ iPhone 17 Slim की तुलना में ज्यादा आकर्षक ऑप्शन बन सकता है। गुरमन ने iPhone SE 4 के बारे में भी बात की है जो कि न सिर्फ iPhone 14 जैसा दिखेगा बल्कि Apple Intelligence का भी सपोर्ट करेगा। अगर यह सच है तो इसका मतलब है कि नया फोन एक हाई परफॉर्मेंस चिप से लैस होने की उम्मीद है जो ऑन-डिवाइस LLM चला सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPhone 16 Series, iPhone 17, Bloomberg, Mark Gurman

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.