Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम

Apple के फोल्डेबल आईफोन में एडवांस्ड वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम हो सकता है। इस स्मार्टफोन को iPhone Ultra के तौर पर पेश किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जुलाई 2026 15:40 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष Apple के पहले फोल्डेबल iPhone जल्द लॉन्च करने की संभावना है
  • इस स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में iPhones की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है

यह एक सांकेतिक इमेज है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर एपल के आगामी आईफोन मॉडल्स में थर्मल मैनेजमेंट में सुधार किया जा सकता है। Apple के पहले फोल्डेबल iPhone और 20th एनिवर्सरी iPhone में वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है। हावांकि, कंपनी ने इन डिवाइसेज और इनके हार्डवेयर के की पुष्टि नहीं की है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Fixed Focus Digital ने बताया है कि एपल ने वेपर चैंबर कूलिंग प्लेट्स के लिए अपने ऑर्डर्स में काफी बढ़ोतरी की है। इसका कारण कंपनी के पहले फोल्डेबल आईफोन और 20th पर लॉन्च किए जाने वाले आईफोन्स में इस कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल करना हो सकता है। हालांकि, इस पोस्ट में इन डिवाइसेज के लॉन्च की समयसीमा या अन्य स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है। हाल ही में इसी टिप्सटर ने कहा था कि फोल्डेबल आईफोन में एडवांस्ड वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम हो सकता है। इस स्मार्टफोन को iPhone Ultra के तौर पर पेश किया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

कुछ अन्य रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कंपनी की योजना फोल्डेबल आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाकर लगभग एक करोड़ यूनिट्स करने की है। पहले यह अनुमान लगभग 80 लाख यूनिट्स का था। एपल ने iPhone 17 Pro के साथ वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम की शुरुआत की थी। इस सिस्टम से गेमिंग जैसे टास्क के दौरान हीट को घटाने में आसानी होती है। 

फोल्डेबल आईफोन में एपल का 2 nm प्रोसेस पर बना आगामी चिपसेट हो सकता है। iPhone Ultra की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है। इस स्मार्टफोन का यूजर इंटरफेस अनफोल्ड करने पर iPad के समान होने की संभावना है। इस स्मार्टफोन में iPhones की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। iPhone Ultra के हिंज के लिए 3D प्रिंटेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर क्रीज को न्यूनतम किया जा सकेगा। इससे पहले कंपनी ने Apple Watch के लिए 3D प्रिंटेड केस का इस्तेमाल किया था। इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एपल ने फोल्डेबल आईफोन के लिए OLED मॉड्यूल बनाने का ऑर्डर Samsung Display को दिया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.