Sep 10, 2024 00:45:12 IST
Sep 10, 2024 00:36:17 IST
Apple Watch Series 10 की भारत में शुरुआती कीमत 46900 रुपये है। इसे आज से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। स्टोर्स में यह 20 सितंबर से उपलब्ध होगी। Apple Watch SE को 24900 रुपये के शुरुआती दाम में लाया गया है।
Sep 10, 2024 00:31:46 IST
Apple Watch Ultra 2 ब्लैक टाइटेनियम को भारत समेत तमाम देशों में आज से ऑर्डर किया जा सकता है। यह स्टोर्स में 20 सितंबर से उपलब्ध होगी। इसकी कीमत 89,900 रुपये से शुरू होती है।
Sep 10, 2024 00:25:43 IST
AirPods 4 को भारत में 12900 रुपये में पेश किया गया है। AirPods 4 with Active Noise Cancellation की कीमत 17900 रुपये है। इन्हें प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। 20 सितंबर से ये उपलब्ध हो जाएंगे। AirPods Pro 2 को 24900 रुपये में लाया गया है। वहीं, AirPods Max को USB-C के साथ 59900 रुपये में प्रीबुक किया जा सकता है। बुकिंग apple.com/store/in और Apple Store app से की जा सकती है।
Sep 10, 2024 00:08:08 IST
Sep 10, 2024 00:07:28 IST
iphone 16 Pro, Pro Max में A18pro चिपसेट दिया गया है। यह यूजर्स के लिए बड़ा सरप्राइज है। दावा है कि ऐपल इंटेलिजेंस फीचर्स के इस्तेमाल में यह ज्यादा बेहतर परफॉर्म करते हैं।
Sep 09, 2024 23:47:36 IST
iphone 16 Pro, Pro Max में अबतक तक सबसे बेस्ट और एडवांस डिस्प्ले दिए गए हैं। इनका स्क्रीन साइज 6.9 इंच तक है, जो डिस्प्ले में सबसे बड़ा आईफोन है। ऑलवेज ऑन डिस्प्ले की सुविधा है। बड़ी बैटरी दी गई है। इनमें भी ऐपल इंटेलिजेंस की खूबियां हैं।
Sep 09, 2024 23:42:56 IST
Sep 09, 2024 23:40:08 IST
iphone 16 में सैटेलाइट फीचर्स आएंगे। इसकी शुरुआत अमेरिका और कनाडा से होगी। सैटेलाइट फीचर्स की मदद से यूजर्स नेटवर्क के बिना भी कनेक्ट कर पाएंगे।
Sep 09, 2024 23:37:56 IST
ऐपल ने कहा है कि आईफोन 16 गेमिंग में भी पूरा साथ निभाएगा। नए चिपसेट के दम पर यह हाईएंड गेम्स को भी अच्छे से हैंडल कर लेता है।
Sep 09, 2024 23:32:48 IST
Sep 09, 2024 23:26:57 IST
ऐपल इंटेलिजेंस को तमाम भाषाओं में रोलआउट करने की तैयारी है। सबसे पहले यह यूएस इंग्लिश में आएगा। फिर तमाम देशों की अंग्रेजी में सपोर्ट करेगा। चाइनीज में यह अगले साल आएगा, लेकिन हिंदी को लेकर अभी कोई जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।
Sep 09, 2024 23:24:01 IST
ऐपल इंटेलिजेंस की मदद से यूजर अपने iphone 16 में इमेजेस क्रिएट कर पाएंगे। सिर्फ टाइप करके इमेज क्रिएट की जा सकेगी। यूजर इमोजी भी तैयार कर पाएंगे, उन्हें सिर्फ डिस्क्रिप्शन देना होगा। इमेल को समराइज करने का ऑप्शन नए आईफोन में होगा। इससे यूजर को लंबे-चौड़े ईमेल नहीं पढने होंगे।
Sep 09, 2024 23:21:41 IST
iphone 16 पिछले साल आए आईफोन 15 से 30 फीसदी फास्ट हैं। नए आईफोन में एआई की खूबियों को जोड़ा गया है, जिसे कंपनी ने ऐपल इंटेलिजेंस कहा है। कंपनी ने कहा है कि सभी इंटेलिजेंस उसने खुद डेवलप किए हैं। कंपनी ने एआई में प्राइवेसी का खयाल भी रखा है। कहा है कि यूजर का डेटा सिर्फ उसी तक सीमित रहेगा।
Sep 09, 2024 23:16:46 IST
iphone 16 में नए तरह का कैमरा कंट्रोल है। इसमें विजुअल इंटेलिजेंस फीचर्स को जोड़ा गया है। आईफोन 16 में ए18 बायोनिक चिप लगाई गई है, जोकि एक बड़ा अपग्रेड है।
Sep 09, 2024 23:14:12 IST
Sep 09, 2024 23:10:58 IST
AirPods Pro (2nd Generation) को भी ऐपल इवेंट में लॉन्च किया गया है। AirPods Pro में तीन हेल्थ फीचर्स दिए जा रहे हैं। हीयरिंग प्रोटेक्शन की सुविधा इनमें जोड़ी जा रही है। यह बाहर से आने वाले लाउड साउंड को कम करती है। इनमें हीयरिंग टेस्ट की सुविधा दी जा रही है, जिससे आप अपने सुनने की क्षमता को चेक कर पाएंगे। एयरपॉड्स प्रो की खूबी है कि जिन यूजर्स में हीयरिंग लॉस की परेशानी डिटेक्ट होगी, ये उस यूजर को उस हिसाब से ऑडियो रिले करेंगे।
Sep 09, 2024 23:03:43 IST
Sep 09, 2024 23:02:33 IST
Apple AirPods 4 को भी ऐपल इवेंट में लॉन्च किया गया है। ये यूएसबी-सी चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। 30 घंटों की बैटरी लाइफ दे सकते हैं। एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। एडैप्टिव ऑडियो फीचर इनमें दिया गया है, जो आपके लिए खुद ब खुद नॉइस को कम कर देता है।
Sep 09, 2024 22:56:52 IST
Apple Watch Ultra 2 साइकिलिस्ट के लिए बेहतरीन है। इसकी जीपीएस कनेक्टिविटी यूजर को सारा डेटा उपलब्ध कराती है। हाइकिंग के लिए भी इसे शानदार बताया गया है। इसे कंपनी ने बेस्ट स्पोर्ट्स वॉच कहा है। इसमें ऐपल वॉच के सभी कोर फीचर दिए गए हैं।
Sep 09, 2024 22:51:31 IST
Sep 09, 2024 22:50:04 IST
Apple Watch Series 10 में वॉटर टेंपरेचर सेंसर दिया गया है। यह अंडरवॉटर तैराकी में लोगों की मदद करेगा। दावा है कि यह तमाम फिटनेस एक्टिविटीज के लिए बेहतर है।
Sep 09, 2024 22:48:02 IST
Apple Watch Series 10 में आपकी सेहत को जांचने की खूबियां हैं। खासतौर पर यह आपकी नींद को बेहतर कैलकुलेट करती है। स्लीप एप्निया का पता लगा सकती है ऐपल वॉच। ऐपल का कहना है कि इस फीचर से लाखों लोगों को फायदा होगा, जो इस बीमारी से जूझते हैं और उन्हें पता भी नहीं होता।
Sep 09, 2024 22:45:00 IST
ऐपल वॉच सीरीज 10 में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले की सुविधा है। इसमें ऐपल का एस10Sip लगा है। कॉलिंग के दौरान इसमें बैकग्राउंड नॉइस को कम करने के लिए खास फीचर दिया गया है। ट्रांसलेट ऐप को भी ऐपल वॉच सीरीज 10 में ले आया गया है।
Sep 09, 2024 22:42:19 IST
ऐपल वॉच सीरीज 10 को पहनकर पानी में 50 मीटर गहराई तक तैरा जा सकता है। यह फास्ट चार्ज होती है। 30 मिनट में 80 फीसदी चार्ज हो जाती है।
Sep 09, 2024 22:40:40 IST
ऐपल वॉच सीरीज 10 में वाइड-एंगल ओलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह 40 फीसदी ज्यादा चमकदार यानी ब्राइटर है और बैटरी की भी बचत करता है। वॉच में एल्युमीनियम फिनिश दी गई है। जेड ब्लैक कलर में यह वॉच आती है। यह रोज गोल्ड और वाइट कलर में भी आएगी।