iPhone SE 4 की डमी यूनिट लीक, ऐसा दिखेगा सबसे सस्ता iPhone

iPhone SE 4 का डिजाइन डमी यूनिट के माध्यम से लीक हो गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 जनवरी 2025 09:14 IST
ख़ास बातें
  • फोन पिछले काफी समय से अफवाहों में है
  • फोन दो कलर वेरिएंट्स में नजर आ रहा है
  • iPhone 4 को जून 2010 में लॉन्च किया गया था

iPhone SE 3 में 4.70 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

iPhone SE 4 के लॉन्च से पहले फोन की डमी यूनिट लीक हो गई है। फोन के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह 2025 का बेस्ट वैल्यू आईफोन होगा। फोन पिछले काफी समय से अफवाहों में है और इसे लेकर कई लीक्स आ चुके हैं। अब इसका डिजाइन भी लीक हो गया है। आइए जानते हैं कैसा दिखने वाला है अपकमिंग iPhone SE 4 स्मार्टफोन। 

iPhone SE 4 का डिजाइन एक डमी यूनिट के माध्यम से लीक हो गया है। फोन एपल के पुराने हैंडसेट के डिजाइन से मेल खाता नजर आता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर Sonny Dickson ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें फोन की डमी यूनिट दिखाई गई है। फोन दो कलर वेरिएंट्स में नजर आ रहा है। काफी समय यह बात अफवाहों में थी कि कंपनी फोन में सिंगल कैमरा देगी। जो कि डमी में भी नजर आ रहा है। 

Advertisement
पहली नजर में फोन का डिजाइन कंपनी के लगभग 15 साल पुराने फोन की याद दिलाता है। iPhone 4 को जून 2010 में लॉन्च किया गया था। iPhone SE 4 उसी फोन का मॉडर्न रीमेक लगता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसे Google Nexus 5 से भी तुलना करके देखा जा रहा है। फोन के रियर में फ्लैट पैनल दिखाई दे रहा है जो ग्लास का बना है। किनारे यहां पर राउंडेड हैं। 

फोन का फ्रेम मेटल का बना हो सकता है। सिम कार्ड स्लॉट के अलावा डमी पर फोन के वॉल्यूम रॉकर और अलर्ट स्लाइडर भी देखा जा सकता है। अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अपकमिंग iPhone SE 4 करीबन 500 डॉलर (लगभग 43000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 6.06 इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह A18 चिपसेट से लैस हो सकता है। फोन में रियर में 48MP मेन कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए यह 12MP फ्रंट कैमरा के साथ आ सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone SE 4, iPhone SE 4 design, iPhone SE 4 dummy unit

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  6. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  9. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  10. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.