Apple नए साल की शुरुआत में कर सकती है iPhone SE 2022 को लॉन्च!

एक ताजा रिपोर्ट में यह खबर आ रही है कि साल 2022 की पहली तिमाही में कंपनी iPhone SE 2022 को मार्केट में उतार सकती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2021 21:39 IST
ख़ास बातें
  • नए फोन में 4.7 इंच डिस्प्ले, टच आईडी होम बटन होने की उम्मीद है।
  • 2023 के iPhone SE को लेकर भी अफवाहें चल रही हैं।
  • 2023 का iPhone SE मॉडल iPhone XR के डिज़ाइन पर आधारित हो सकता है।

एप्पल एनालिस्ट का कहना है कि आने वाला नया iPhone SE 2022 इसके पहले आए iPhone SE 2020 के समान होगा।

Apple जल्द ही iPhone SE के 2022 मॉडल को पेश कर सकती है। पिछले महीने इस तरह की अटकलें थी कि SE के नए मॉडल पर काम कर रही है। ऐसी रिपोर्ट है कि पहली तिमाही में कंपनी आईफोन SE को मार्केट में लॉन्च कर सकती है।

ताइवान की पब्लिकेशन DigiTimes की एक पेवॉल्ड रिपोर्ट में कहा गया है, "VCM सप्लायर्स को नए आईफोन के ऑर्डर में कोई कटौती नहीं दिख रही है। VCM (वॉयस कॉइल मोटर) और अन्य कंपोनेंट सप्लायर्स  की भी ऐसी ही राय हैइंडस्ट्रीक के सूत्रों के अनुसार, Apple की iPhone SE सीरीज की अगली जेनरेशन के लिए शिपमेंट 2022 की पहली छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है।”
Advertisement

इससे पहले भरोसेमंद Apple एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने कहा था कि आगामी iPhone SE मौजूदा iPhone SE 2020 मॉडल के समान होगा। इसमें 4.7-इंच डिस्प्ले, टच आईडी होम बटन और मोटे बेज़ल को बनाए रखने की उम्मीद है। iPhone SE 2022 में एकमात्र महत्वपूर्ण बदलाव नया प्रोसेसर हो सकता है जो 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। 

Apple का ये आगामी मिड-रेंजर 3GB रैम के साथ एलसीडी स्क्रीन से लैस होने वाला आखिरी iPhone हो सकता है। जबकि अफवाहें 2023 के iPhone SE को लेकर भी चल रही हैं जो कि iPhone XR के डिज़ाइन पर आधारित होने की उम्मीद है, जिसमें एक बड़ा डिस्प्ले और 4GB RAM है।
Advertisement

iPhone SE 2022 को लेकर अभी केवल कयास ही लगाया जा सकता है कि यह साल 2022 के शुरू में लॉन्च किया जा सकता है। मगर एप्पल की ओर से अभी इसे लेकर कोई संकेत नहीं दिया गया है। इसलिए इस खबर को पूर्ण सत्य नहीं माना जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone SE 2022 Specifications, iPhone SE 2022

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  2. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  4. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  5. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  7. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  8. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  9. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  10. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.