Apple iPhone 17 Pro Max: लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशंस से लेकर जानें सबकुछ

Apple भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अगले महीने यानी कि सितंबर में iPhone 17 Pro सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अगस्त 2025 14:47 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की बड़ी LTPO डिस्प्ले मिलने की संभावना है।
  • iPhone 17 Pro Max में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिल सकता है।
  • iPhone 17 Pro Max में A19 Pro चिप दिया जा सकता है।

iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच की डिस्प्ले होगी।

Photo Credit: Apple

Apple भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अगले महीने यानी कि सितंबर में iPhone 17 Pro सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और फ्लैगशिप iPhone 17 Pro  Max शामिल है। अगर आप भी फ्लैगशिप iPhone 17 Pro Max का इंतजार कर रहे हैं तो यहां हम लॉन्च से पहले इसके बारे में बात कर रहे हैं। आइए iPhone 17 Pro Max के फीचर्स से लेकर अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 17 Pro Max Price

रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple अगले महीने यानी कि 9 सितंबर, 2025 को iPhone 17 Pro Max को लॉन्च कर सकता है, जिसके तुरंत बाद प्री-ऑर्डर और बिक्री शुरू हो जाएगी। कीमत की बात करें तो भारत में iPhone 17 Pro Max की कीमत करीब 1,64,900 रुपये होगी। बाजार में शुक्रवार के लॉन्च के बाद प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होने की संभावना है। वहीं बिक्री 19 सितंबर से शुरू होने की अफवाह है।

iPhone 17 Pro Max Specifications (Expected)

iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की बड़ी LTPO डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस आईफोन में A19 Pro चिप दिया जा सकता है। इसमें 12GB रैम और वाई-फाई 7 का सपोर्ट मिलेगा। कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। आगामी आईफोन में पहली बार 8K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आएगा। आगामी आईफोन बड़े अपग्रेड के साथ आ सकता है। बीते साल आए iPhone 16 Pro Max की तुलना में 17 Pro Max में नया डिजाइन, तेज परफॉर्मेंस और नए टेलीफोटो सेंसर शामिल हो सकता है। पिछली रिपोर्टों से सुझाव मिलता है कि इसमें 5,000mAh से ज्यादा कैपिसिटी वाली बैटरी शामिल की जा सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.