Apple iPhone 16 सीरीज की बैटरी का खुलासा, जानें किसकी कितनी कैपेसिटी

iPhone 16 में 3,561mAh की बैटरी है, जो अपने पिछले मॉडल की तुलना में 6 प्रतिशत बड़ी है, जबकि iPhone 16 Plus में 4,006mAh की बैटरी मिलेगी

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2024 16:49 IST
ख़ास बातें
  • कथित तौर पर iPhone 16 में 3,561mAh की बैटरी है।
  • iPhone 16 Plus में 4,006mAh की बैटरी मिलेगी।
  • iPhone 16 Pro में 3,355mAh सेल दिए जाने की अफवाह है।

iPhone 15 Pro में 6.10 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple कथित तौर पर iPhone 16 सीरीज पर काम कर रहा है। कई लीक्स और अफवाहों में आगामी आईफोन 16 सीरीज का पता चलता है। हाल ही में आगामी iPhone 16 सीरीज के लिए बैटरी कैपेसिटी का खुलासा हो गया है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि सोर्स के पास सटीकता का कोई ट्रैक रिकॉर्ड नहीं है, इसलिए सटीक जानकारी के लिए लॉन्च तक इंतजार करना जरूरी है।


iPhone 16 सीरीज की बैटरी


लीक के अनुसार, कथित तौर पर iPhone 16 में 3,561mAh की बैटरी है, जो अपने पिछले मॉडल की तुलना में 6 प्रतिशत बड़ी है, जबकि iPhone 16 Plus में 4,006mAh की बैटरी मिलेगी जो कि iPhone 15 Plus की तुलना में 9 प्रतिशत कम है। किसी नए मॉडल में थोड़ी छोटी बैटरी होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन हर बार ऐसा होता नहीं है।

iPhone 16 Pro में 3,355mAh सेल दिए जाने की अफवाह है, जो अपने पिछले मॉडल की तुलना में 2.5 प्रतिशत बड़ा है, जबकि iPhone 16 Pro Max में कथित तौर पर 4,676mAh की बैटरी होगी, जो iPhone 15 Pro Max से 5 प्रतिशत बड़ी है। यह पहली बार है कि सभी चार iPhone 16 मॉडल की बैटरी कैपेसिटी की जानकारी लीक हुई है और जानकारी पिछली अफवाह से मेल खाती हैं, हालांकि उसमें iPhone 16 Pro की जानकारी नहीं थी।

iPhone 16 Plus की छोटी बैटरी की बात करें तो रियल लाइफ के मामले में इस साइज के अंतर को SoC, स्क्रीन या दोनों में एफिशिएंसी में सुधार करके कम किया जा सकता है। ऐसे में अगर यह नहीं होता है तो शायद घबराने की जरूरत नहीं है। iPhone 16 सीरीज इस सितंबर में Apple के वार्षिक हार्डवेयर लॉन्च इवेंट में पेश होने की उम्मीद है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.