65 हजार से भी सस्ता मिल रहा iPhone 16, Amazon पर पाएं डिस्काउंट

Apple द्वारा लॉन्च किए गए iPhone 16 को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 फरवरी 2025 11:26 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में iOS 18 पर काम करता है।
  • iPhone 16 के रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

अगर आप Apple द्वारा लॉन्च किए गए iPhone 16 को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। फरवरी के महीने में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट iPhone 16 पर शानदार डिस्काउंट प्रदान कर रही है। यहां आईफोन पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ धांसू बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। आइए iPhone 16 पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iPhone 16 Price & Discount


iPhone 16 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 69,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल 89,900 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो HSBC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 5000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 64,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देकर 43,150 रुपये की छूट पा सकते हैं।


Advertisement
iPhone 16 Specifications


iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1179x2556 पिक्सल और 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।  iPhone 16 में ऑक्टा कोर Apple A18 चिपसेट दिया गया है। Apple iPhone 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में iOS 18 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में iPhone 16 में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। कैमरा सेटअप के लिए iPhone 16 के रियर में f/1.6 अपर्चर और 2x इन सेंसर जूम के साथ 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा, f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ सेल्फी कैमरा है। iPhone 16 की लंबाई 147.6 मिमी, चौड़ाई 71.6 मिमी, मोटाई 7.8 मिमी और वजन 170 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.