Apple iPhone 16: नए 'Ultra' मॉडल से लेकर WiFi 7 तक, जानें अपकमिंग लाइनअप के बारे में सब कुछ

iPhone 16 Pro का साइज पिछले Pro मॉडल्स की तुलना में बड़ा होगा। रिपोर्ट का कहना है कि डिस्प्ले साइज में बदलाव का एक कारण Samsung भी हो सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 जुलाई 2023 20:47 IST
ख़ास बातें
  • बड़े डिस्प्ले के साथ Apple को Samsung के साथ बराबरी करने में मदद मिलेगी
  • पेरिस्कोप टाइप का टेलीफोटो कैमरा फिट करने लिए भी बढ़ाया जा सकता है साइज
  • लाइनअप में एक 6.9-इंच डिस्प्ले वाला Ultra मॉडल होने की भी अफवाह

iPhone 16 को लेकर अब लीक्स आने शुरू हो चुके हैं।

Apple के iPhone 16 लाइनअप के लॉन्च में अभी लंबा समय है और अभी से लीक्स और अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है। सीरीज के कुछ मॉडल्स के लिए जानकारियां इंटरनेट पर फैल चुकी हैं। खबर है कि iPhone 16 लाइनअप में से एक हैंडसेट को "Ultra" ब्रांडिंग मिल सकती है और साइज के मामले में भी यह काफी बड़ा होगा। पहले की रिपोर्टों में कहा गया था कि Apple के दोनों iPhone 16 Pro मॉडल बड़े डिस्प्ले के साथ आएंगे। चलिए आपको iPhone 16 लाइनअप को लेकर अभी तक सामने आई सभी जानकारियां देते हैं।

लेटेस्ट जानकारी से शुरू करें, तो खबर है कि iPhone 16 Pro का साइज पिछले Pro मॉडल्स की तुलना में बड़ा होगा। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन का कहना है कि डिस्प्ले साइज में बदलाव का एक कारण Samsung भी हो सकता है। अपने बड़े Pro मॉडल पर डिस्प्ले का साइज बढ़ाने से Apple को Samsung के साथ बराबरी करने में मदद मिल सकती है, जो अपने Galaxy S Ultra मॉडल पर बड़े डिस्प्ले पेश कर रही है।
Advertisement

DSCC एनालिस्ट रॉस यंग पहले ही एक ट्वीट में कह चुके हैं कि iPhone 16 Pro में 6.3-इंच डिस्प्ले होगा, जो मौजूदा iPhone 14 Pro के 6.1-इंच डिस्प्ले से बड़ा है। वहीं, उनका कहना है कि iPhone 16 Pro Max का डिस्प्ले 6.9-इंच होगा। तुलना के लिए बता दें कि iPhone 14 Pro Max की 6.7-इंच स्क्रीन से ज्यादा है।

वहीं, पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple के पेरिस्कोप टाइप टेलीफोटो कैमरे की कदम बढ़ाने की भी उम्मीद है और डिस्प्ले साइज में बढ़ोतरी का एक कारण यह बदलाव हो सकता है। इसे लेकर एक एक्सपर्ट ने दावा किया था कि साइज बढ़ने का कारण नए टेलीफोटो कैमरा सेटअप का इस्तेमाल होगा, क्योंकि इसके लिए फोन में ज्यादा जगह की जरूरत होगी।
Advertisement

वास्तव में, Apple या तो मोटे iPhone डिजाइन के साथ जा सकती है या बड़ी बैटरी और एक्स्ट्रा कैमरे को फिट करने लिए iPhone 14 Pro मॉडल्स के समान पतले डिजाइन को बरकरार रखते हुए फोन के साइज को बढ़ा सकती है। 
Advertisement

इसके अलावा, Apple के एनालिस्ट मिंग-ची कुओ पहले यह भी कह चुके हैं कि iPhone 16 मॉडल में लेटेस्ट WiFi 7 तकनीक शामिल हो सकती है, जिसके प्रति सेकंड 40 गीगाबिट तक पहुंचने की क्षमता के साथ कम से कम 30 गीगाबिट प्रति सेकंड की स्पीड प्रदान करने का अनुमान है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.