Apple iPhone 16 का लॉन्च पोस्टर हुआ लीक, 10 सिंतबर को होगा इवेंट!

Apple अपना वार्षिक इवेंट सितंबर में आयोजित करने वाला है, जिसमें आगामी आईफोन आने की उम्मीद है।

Apple iPhone 16 का लॉन्च पोस्टर हुआ लीक, 10 सिंतबर को होगा इवेंट!

Photo Credit: Apple

iPhone 15 Pro Max में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Apple अपना वार्षिक इवेंट सितंबर में आयोजित करने वाला है।
  • Apple अपने आगामी इवेंट में आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च करेगा।
  • iPhone 16 नए डेजर्ट टाइटेनियम कलर ऑप्शन में आ सकता है।
विज्ञापन
Apple अपना वार्षिक इवेंट सितंबर में आयोजित करने वाला है, जिसमें आगामी आईफोन आने की उम्मीद है। टिपस्टर माजिन बुउ ने दावा किया है कि उन्हें इवेंट का एक पोस्टर मिला है, जिस पर "रेडी सेट कैप्चर" का स्लोगन दिया गया है। पोस्टर में खुलासा हुआ है कि iPhone 16 सीरीज का लॉन्च समय पिछली अफवाहों में पता चली 10 सितंबर की तारीख का पता चला है।

माजिन बुउ का कहना है कि उनका सोर्स गुमनाम रहना चाहता है और वह जानकारी को वेरिफाई नहीं कर सकते हैं। जब तक Apple खुद ऑफिशियल इन्वाइट नहीं भेजता है तब तक इस लीक को पूरी तरह से सटीक नहीं माना जा सकता है। पोस्टर में दी गई एक खास जानकारी गोल्ड कलर का Apple लोगो है। इससे iPhone 16 के लिए आने वाले डेजर्ट टाइटेनियम कलर ऑप्शन की ओर एक इशारा हो सकता है।

इवेंट का स्लोगन "रेडी, सेट, कैप्चर" रेफ्रेंस प्रदान करता है, जिससे iPhone 16 लाइनअप के साथ पेश किए जाने की अफवाह है। यह एक सॉलिड स्टेट कैपेसिटिव बटन होगा, जिसमें बिल्ट-इन टैप्टिक इंजन के लिए हैप्टिक फीडबैक दिया जाएगा।

हालांकि, इसकी सटीक फंक्शनेलिटी का खुलासा नहीं हुआ है। यह संभव है कि बटन कैमरा शटर को ट्रिगर कर सकता है या कैमरा ऐप के शॉर्टकट के तौर पर काम कर सकता है। Apple के सितंबर लॉन्च इवेंट में बारे में ज्यादा जानकारी जल्द ही आएगी। इस साल 4 नए मॉडल देखने की उम्मीद है, जिसमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro शामिल होंगे। इन आईफोन के iOS 18 के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  8. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  9. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  10. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »