iPhone 16 का डिजाइन बदलेगा! फोन केस की लीक हुई फोटो से खुलासा

बहुत संभावना है कि कंपनी इस बार की आईफोन सीरीज को नए डिजाइन में पेश कर सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 मार्च 2024 11:16 IST
ख़ास बातें
  • फोन के केस का डिजाइन लीक हो गया है।
  • नई आईफोन सीरीज में एक खास बटन देखने को मिल सकता है।
  • इसे कंपनी कैमरा बटन के रूप में लॉन्च कर सकती है।

बहुत संभावना है कि कंपनी इस बार की आईफोन सीरीज को नए डिजाइन में पेश कर सकती है।

Photo Credit: ITHome

iPhone 16 को लेकर लीक्स का सिलसिला तेज होने लगा है। सीरीज के लॉन्च में अभी काफी समय है। लेकिन इसके डिजाइन और फीचर्स को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। हालिया लीक में डिजाइन में बदलाव की बात भी कही जा चुकी है। अब फोन के केस का डिजाइन लीक हो गया है जिससे पता चलता है कि नई आईफोन सीरीज में एक खास बटन देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं डिटेल। 

iPhone 16 लॉन्च अभी काफी दूर है। बहुत संभावना है कि कंपनी इस बार की आईफोन सीरीज को नए डिजाइन में पेश कर सकती है। साथ ही कई और नए फीचर्स इस सीरीज में जोड़े जा सकते हैं। ITHome के अनुसार, अब फोन का केस डिजाइन लीक हो गया है जिससे पता चलता है सीरीज में डिजाइन चेंज देखने को मिलेगा, साथ ही एक नया 'कैप्चर बटन' भी इसमें देखने को मिल सकता है जो खास फंक्शन परफॉर्म करेगा। इसे कंपनी कैमरा बटन के रूप में लॉन्च कर सकती है जो कि वीडियो और फोटोग्राफी को कंट्रोल करेगा। MacRumors भी इसी तरह का दावा इससे पहले कर चुका है। 
Advertisement

नए कैमरा बटन के फंक्शन की बात करें तो इसमें लेफ्ट और राइट स्वाइप करने पर यह जूम करेगा, टैप करने पर यह फोकस करेगा और प्रेस करके दबाने पर रिकॉर्डिंग करना शुरू करेगा। इसके लिए कंपनी फोन की बॉडी में अलग से कटआउट दे सकती है जिससे कि इसके फंक्शन आसानी से इस्तेमाल किए जा सकेंगे। चूंकि यह फोन के ऊपरी कोने पर दिया जाएगा इसलिए इससे लैंड्सकेप रिकॉर्डिंग काफी आसान हो जाएगी। इससे पहले वॉल्यूम और पावर बटन के जरिए इसमें कुछ असुविधा मालूम होती थी।  

इससे पहले भी एक रिपोर्ट हम इसी अपडेट को लेकर दे चुके हैं। जिसमें कहा गया था कि एपल का कथित कैप्चर बटन फोन को हॉरिजॉन्टली पकड़ने पर फोटो खींच सकेगा। साथ ही यह वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकेगा। यह टच गेस्टर सपोर्ट के साथ आने वाला है जो कि प्रेशर के साथ भी रेस्पॉन्ड करेगा। यानी कि फोन के इस कैप्चर बटन को हल्का प्रेस करने पर यह फोटो पर फोकस भी कर सकेगा। और उसके बाद थोड़ा ज्यादा प्रेस करने पर यह उस फोटो फ्रेम को कैप्चर कर लेगा। नए एक्शन बटन को Atlas कोडनेम दिया गया है। इतना ही नहीं, एक्शन बटन मॉडल के अनुसार अलग-अलग साइज में भी दिया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.