25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा iPhone 15 Plus, यहां मिल रहा डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट पर iPhone 15 Plus पर डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जनवरी 2025 14:55 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 15 Plus में 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है।
  • iPhone 15 Plus में 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है।
  • iPhone 15 Plus में A16 बायोनिक चिप दिया गया है।

iPhone 15 Plus में 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple का बड़ी स्क्रीन वाला आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं और iPhone 16 Plus के लिए बजट नहीं है तो iPhone 15 Plus पर भी विचार कर सकते हैं। इस वक्त फ्लिपकार्ट पर iPhone 15 Plus पर डिस्काउंट मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट बैंक ऑफर के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत प्रदान कर रही है। आइए iPhone 15 Plus पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iPhone 15 Plus Price & Offers


फ्लिपकार्ट पर iPhone 15 Plus का 128GB वेरिएंट 66,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि यह आईफोन सितंबर 2023 में (128GB वेरिएंट) 89,900 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो Canara Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2,250 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 64,749 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में अतिरिक्त 38,150 रुपये बचत हो सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। लॉन्च कीमत के हिसाब से यह 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।


iPhone 15 Plus Specifications


iPhone 15 Plus में 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1290x2796 पिक्सल और 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। कैमरा सेटअप के लिए 15 Plus के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, f/1.6 अपर्चर और सेंसर शिफ्ट स्टेबिलाइजेशन के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं फ्रंट में 12 मेगापिक्सल ट्रूडेप्थ कैमरा दिया गया है। यह आईफोन A16 बायोनिक चिप से लैस है। इस आईफोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.