Apple iPhone 15 होगा 'Made in India', प्रोडक्शन हुआ शुरू!

भारत में Apple की iPhone असेंबली चीन से काफी पीछे है। हालांकि, पिछले वर्ष में यह अंतर काफी कम हो गया और मार्च तक भारत अब iPhone प्रोडक्शन में 7 प्रतिशत का योगदान दे रहा है।

विज्ञापन
Written by Sankalp Phartiyal, Bloomberg, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 अगस्त 2023 21:11 IST
ख़ास बातें
  • भारत में प्रोडक्शन का पैमाना कंपोनेंट की उपलब्धता पर भी निर्भर करता है
  • भारत में Apple की iPhone असेंबली चीन से काफी पीछे है
  • हालांकि, पिछले वर्ष में यह अंतर काफी कम हो गया है
Apple अपने अपकमिंग iPhone 15 सीरीज का प्रोडक्शन तमिलनाडु में शुरू कर रही है और इसी के साथ ये सीरीज 'Made in India' हो जाएगी। इस फैसले के साथ Apple भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के लिए पहला और बड़ा कदम उठा लिया है। इससे कंपनी की चीन पर निर्भरता कम होगी और आने वाले समय पर इसका फायदा ग्राहकों को भी मिलेगा। श्रीपेरंबुदूर में Foxconn Technology Group की फैसेलिटी चीन में लॉन्च होने के तुरंत बाद लेटेस्ट iPhone मॉडल का उत्पादन करने के लिए तैयार हो रही है, जो भारत से iPhone आउटपुट को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

भारत में Apple की iPhone असेंबली चीन से काफी पीछे है। हालांकि, पिछले वर्ष में यह अंतर काफी कम हो गया और मार्च तक भारत अब iPhone प्रोडक्शन में 7 प्रतिशत का योगदान दे रहा है। इस साल का लक्ष्य भारत और चीन से शिपमेंट के बीच समय की असमानता को और कम करना है, हालांकि इस लक्ष्य को प्राप्त करने को लेकर सप्लायर्स के बीच अनिश्चितता बनी हुई है।
Advertisement

भारत में iPhone 15 के उत्पादन का सफल पैमाना घटकों की उपलब्धता पर निर्भर करता है, जिनमें से कई आयात किए गए होते हैं और चेन्नई के पास Foxconn प्लांट में उत्पादन लाइनों की बढ़ोतरी पर निर्भर करता है। फॉक्सकॉन के अलावा, भारतीय मैन्युफैक्चरिंग परिदृश्य में अन्य प्रमुख खिलाड़ियों, जैसे पेगाट्रॉन और विस्ट्रॉन (जिसे टाटा ग्रुप द्वारा अधिग्रहित किया जा रहा है) के iPhone 15 को असेंबल करने के प्रयास में शामिल होने की उम्मीद है।

iPhone 15 में कई सुधार होने की खबरें हैं। रिपोर्ट्स का कहना है कि अपकमिंग सीरीज चार मॉडल्स के साथ आएगी और इस बार सबसे प्रीमियम मॉडल Pro Max के नाम के बजाय Ultra नाम लेकर आएगा। इसके अलावा, अफवाह है कि नई लाइनअप के डिजाइन में पतले बेजल्स और सभी मॉडल्स में डायनामिक आइलैंड दिया जाएगा।
Advertisement

सीरीज के स्टैंडर्ड और प्लस मॉडल में पुराना A16 Bionic, जबकि Pro सीरीज में नया A17 Bionic चिपसेट मिलने की खबर है। इस बार नए मॉडल्स USB-C पोर्ट के साथ आ सकते हैं। हाल ही में iPhone 15 Plus की एक तस्वीर लीक हुई थी, जिससे पता चला था कि अपकमिंग मॉडल में 3LD3 चिप शामिल होगी। फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है कि इसका सटीक काम क्या होगा, लेकिन इसे सिक्योरिटी के लिए बेहतर डेटा एन्क्रिप्शन या चार्जिंग स्पीड को रेगुलेट करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  2. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  6. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  8. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.