iPhone 13 Pro Max से 9 प्रतिशत तेज है iPhone 14 Pro Max, जानें कैसे करता है काम

गीकबेंच पर iPhone 13 Pro Max की मॉडल आईडी iPhone 14,3 है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि यह लिस्टिंग iPhone 14 Pro Max की हो सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 सितंबर 2022 10:04 IST
ख़ास बातें
  • फार आउट इवेंट के दौरान iPhone 14 सीरीज को लॉन्च किया था।
  • नया Apple A16 Bionic SoC के मुकाबले में 40 प्रतिशत तक तेज है।
  • आईफोन 15,3 की गीकबेंच लिस्टिंग से साफ होता है।

Photo Credit: Apple

Apple iPhone 14 Pro Max को गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर देखा गया है। iPhone 15,3 नाम के फोन की नई लिस्टिंग हाल ही में लॉन्च किए गए iPhone 14 Pro Max से संबंधित होने की उम्मीद है। iPhone 13 Pro Max के मुकाबले में एप्पल के लेटेस्ट फोन को सिंगल-कोर परफॉर्मेंस में 8.7 प्रतिशत सुधार के साथ लिस्टेड किया गया है और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस में करीब 22 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है। आईफोन 14 प्रो मैक्स, एप्पल ए16 बायोनिक चिप पर बेस्ड है, वहीं बीते साल के iPhone 13 Pro Max में Apple A15 Bionic SoC है। नया फोन 7 सितंबर को कंपनी के 'फार आउट' इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था।

आईफोन 15,3 की गीकबेंच लिस्टिंग से साफ होता है कि फोन ने सिंगल-कोर परफॉर्मेंस में 1,879 और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस में 4,664 स्कोर किया है। गीकबेंच पर iPhone 13 Pro Max की मॉडल आईडी iPhone 14,3 है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि यह लिस्टिंग iPhone 14 Pro Max की हो सकती है।

आईफोन 13 प्रो मैक्स की गीकबेंच लिस्टिंग के मुकाबले में नया iPhone 14 प्रो मैक्स सिर्फ सिंगल-कोर परफॉर्मेंस में करीब 8.7 प्रतिशत और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस में करीब 22 प्रतिशत की ग्रोथ प्रदान करता है। आईफोन 13 प्रो मैक्स सिंगल-कोर परफॉर्मेंस में 1,729 स्कोर और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस में 3,831 स्कोर के साथ नजर आता है।

टेस्टिंग के दौरान दोनों फोन लेटेस्ट iOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रहे थे, जिसे ऑफिशियली पेश किया जाना बाकी है। कथित iPhone 14 Pro Max और iPhone 13 Pro Max में 6GB RAM दिखाई गई है। नेक्स्ट जनरेशन का आईफोन 14 प्रो मॉडल, Apple A16 Bionic SoC पर काम करता है और बीते साल की आईफोन 13 सीरीज, Apple A15 Bionic SoC पर काम करता है।
Advertisement

Apple ने 7 सितंबर को 'फार आउट' इवेंट के दौरान iPhone 14 सीरीज को लॉन्च किया था। आपको बता दें कि iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max Apple A16 बायोनिक SoC पर काम करते हैं। iPhone 14 Pro Max में हमेशा ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ 6.7 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है। इवेंट के दौरान टेक दिग्गज ने दावा किया कि नया Apple A16 Bionic SoC के मुकाबले में 40 प्रतिशत तक तेज है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, crisp 120Hz display
  • Excellent construction quality
  • Stellar battery life
  • Great overall performance
  • Versatile cameras
  • Bad
  • Extremely expensive
  • Bulky and heavy
  • Display notch in 2021
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

1284x2778 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

2796x1290 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.