iOS 26.2 रोलआउट, iPhone यूजर्स को Apple के बड़े अपडेट में मिलेंगे ये फीचर्स

Apple दिसंबर में आईफोन्स के लिए iOS 26.2 रिलीज करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 नवंबर 2025 12:00 IST
ख़ास बातें
  • iOS 26.2 के साथ एक ज्यादा क्लियर बदलाव Apple न्यूज ऐप में नजर आएगा।
  • iOS 26.2 के साथ Apple Music लवर वाले अब ऑफलाइन लिरिक्स का मजा ले पाएंगे।
  • iOS 26.2 में नोटिफिकेशन के लिए स्क्रीन फ्लैश अलर्ट है।

iPhone 17 Pro में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Apple

Apple दिसंबर में आईफोन्स के लिए iOS 26.2 रिलीज करने वाला है। हालांकि, रिलीज तारीख का अभी खुलासा नहीं हुआ है। कंपेटिबल आईफोन में यह अपडेट मिलेगा। एप्पल ने iOS 26.2 के साथ आईफोन के लिए कुछ महत्वपूर्ण अपग्रेड प्रदान करने का वादा किया है। यूजर्स को नए डिजाइन वाले इन-ऐप नेविगेशन से लेकर बेहतर एक्सेसिबिलिटी, बेहतर स्लीप की जानकारी और नए एप्पल म्यूजिक तक फायदे मिलेंगे। iOS 26.2 अपडेट यूजर्स अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान देगा। आइए iPhone में मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सॉफ्टवेयर अपडेट में आईफोन में आएंगे ये 5 बड़े बदलाव:

Advertisement

Apple न्यूज अनुभव
iOS 26.2 के साथ एक ज्यादा क्लियर बदलाव Apple न्यूज ऐप में नजर आएगा, जिसमें एक नया फॉलोइंग टैब होगा। यह अलग सेक्शन रीडर्स के लिए सीधे उन सब्जेक्ट तक पहुंचना आसान बना देगा जिनमें उनकी रुचि है। इससे उन्हें पढ़ने का एक ज्यादा बेहतर अनुभव मिलेगा।

अलर्ट के लिए स्क्रीन फ्लैश
iOS 26.2 में एक ऐसा फीचर दिया गया है जो कि नोटिफिकेशन के लिए स्क्रीन फ्लैश अलर्ट है। पहले विजुअल अलर्ट के लिए सिर्फ रियर कैमरे के LED फ्लैश का ही इस्तेमाल किया जा सकता था। नए अपडेट के साथ यूजर्स सेटिंग्स में एलईडी फ्लैश, स्क्रीन फ्लैश दोनों चुनने या इस फीचर को पूरी तरह से बंद करने के ऑप्शन मिलेंगे। यह अपडेट खासतौर पर हीयरिंग इंपेयरमेंट यूजर्स या उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो अक्सर अलर्ट मिस कर देते हैं, क्योंकि यह नोटिफिकेशन आने पर एक विजुअल प्रॉम्प्ट प्रदान करता है।

लाइव एयरपॉड्स ट्रांसलेशन
ट्रांसलेशन टूल को खासतौर पर यूरोपीय संघ में आईफोन यूजर्स के लिए है। Apple इस रीजन में AirPods पर लाइव ट्रांसलेशन चालू कर रहा है, जिससे बातचीत के दौरान स्क्रीन देखे बिना ही रीयल-टाइम ट्रांसलेशन शुरू हो जाएगा। यह फीचर खासतौर पर iOS 26 के साथ अमेरिका और चुनिंदा मार्केट में लॉन्च किया गया था, लेकिन यूरोपीय संघ के डिजिटल मार्केट एक्ट के चलते यूरोप में रोलआउट में देरी हुई।

Advertisement

लिक्विड ग्लास के साथ ज्यादा लॉक स्क्रीन कंट्रोल
Apple क्लॉक बैकग्राउंड के लिए एक नए लिक्विड ग्लास ओपेसिटी स्लाइडर के साथ लॉक स्क्रीन पर्सनलाइजेशन का भी विस्तार करेगा। iOS 26.1 में पेश किए गए क्लियर और टिंटेड ऑप्शन के आधार पर यह स्लाइडर यूजर्स को क्लॉक के बैकग्राउंड को कितना फ्रॉस्टेड या ट्रांसपेरेंट दिखाता है, इसे ठीक से एडजेस्ट करने देता है, जिससे आपको अपनी लॉक स्क्रीन के लुक पर ज्यादा कंट्रोल मिलता है।

Apple Music में ऑफलाइन लिरिक्स
iOS 26.2 के साथ Apple Music सुनने वाले अब ऑफलाइन लिरिक्स का आनंद ले पाएंगे। यानी कि अब आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी गाने के बोल सुन सकेंगे। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Apple iPhones, Apple Music

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.