iPhone का भारत में जबरदस्त क्रेज! Apple के रिवेन्यू में 42% उछाल

iPhone शिपमेंट्स में पिछले साल जबरदस्त बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 फरवरी 2024 21:44 IST
ख़ास बातें
  • भारत में कंपनी को जबरदस्त फायदा हुआ है।
  • Apple के रिवेन्यू में बीते साल 42 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
  • Morgan Stanley ने अपनी रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है।

भारत में कंपनी को जबरदस्त फायदा हुआ है।

iPhone का क्रेज दुनियाभर में है, लेकिन भारत में कंपनी को जबरदस्त फायदा हुआ है। Apple के रिवेन्यू में बीते साल 42 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है जो कि 50% से थोड़ा ही कम है। अमेरिकी फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी Morgan Stanley ने अपनी रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। जिसके मुताबिक कंपनी ने भारत में पिछले साल 8.7 अरब डॉलर का रिवेन्यू जेनरेट किया। 

iPhone शिपमेंट्स में पिछले साल जबरदस्त बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। Morgan Stanley की रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल आईफोन की शिपमेंट्स में 39 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कंपनी ने 92 लाख यूनिट्स की शिपमेंट की। CY23 में भारत ने आईफोन शिपमेंट्स और रिवेन्यू में 4 प्रतिशत हिस्सेदारी निभाई जबकि CY22 में यह 3 प्रतिशत थी। इससे पांच साल पहले यह केवल 1 प्रतिशत थी। कहा गया है (via) कि अगर भारत इसी तरह की ग्रोथ आगे भी दिखाता रहता है तो चीन को पछाड़ कर यह 2027 तक iPhone के लिए बहुत बड़ी मार्केट बन जाएगा। चीन में आईफोन की शिपमेंट्स में अभी फ्लैट ट्रेंड देखने को मिल रहा है। यानी कि यहां न तो घटोत्तरी है, और न ही बढ़ोत्तरी। TechCrunch ने सबसे पहले एपल इंडिया के 2023 के रिवेन्यू के बारे में रिपोर्ट किया था। 
Advertisement

कंपनी के CEO Tim Cook भी इससे पहले इस बारे में बता चुके हैं। टिम कह चुके हैं कि सबसे ज्यादा ग्रोथ दिसंबर वाली तिमाही में दर्ज की गई जब कंपनी ने डबल डिजिट में यहां ग्रोथ हासिल की थी। 2023 में जहां भारत के स्मार्टफोन शिपमेंट्स 15.2 करोड़ यूनिट्स के साथ फ्लैट पेस में चल रहे थे, Apple ने शिपमेंट्स में 1 करोड़ यूनिट्स का आंकड़ा छू लिया।

भारत में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए देश में नए साल से इम्पोर्ट ड्यूटी को भी घटा दिया गया है। पहले स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में लगने वाले पार्ट्स पर 15 प्रतिशत इम्पोर्ट ड्यूटी लगती थी, जो कि अब घटाकर 10 प्रतिशत कर दी गई है। इससे Apple जैसी कंपनियों को यहां स्मार्टफोन मेकिंग में बढ़ावा मिलेगा। इस कदम से Apple अब अपने हाई एंड प्रीमियम स्मार्टफोन भारत में और भी अधिक मात्रा में बना सकेगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  2. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  3. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  4. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  5. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  6. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  7. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  8. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  9. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  10. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.