iPhone Fold में होगा हिडन कैमरा, सुपर स्लिम डिजाइन! लॉन्च टाइम लीक

भीतरी डिस्प्ले 7.58 इंच का रहेगा जिसमें इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा मिलेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2025 11:05 IST
ख़ास बातें
  • भीतरी डिस्प्ले 7.58 इंच का रहेगा जिसमें इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा मिलेगा।
  • बाहर वाला डिस्प्ले 5.25 इंच का बताया गया है।
  • एपल के फोल्डेबल में 48 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा आ सकता है।

Photo Credit: Macrumors

Apple का फोल्डेबल फोन कब आएगा? पिछले कई महीनों से एपल फैंस के जहन में यह सवाल कौंध रहा है कि आखिरकार एपल अपना फोल्डेबल iPhone कब निकालेगी! खैर, कंपनी ने अभी तक इस सवाल पर चुप्पी साधी हुई है। खबरें जोरों पर हैं और लेटेस्ट लीक दावा करता है कि Apple का फोल्डेबल स्मार्टफोन, यानी कथित iPhone Fold नए साल यानी 2026 में पेश किया जा सकता है। इसी के साथ iPhone Fold में किन चीजों पर कंपनी करेगी फोकस, इसकी जानकारी भी सामने आई है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

iPhone Fold एप्पल की ओर से पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के रूप में 2026 में लॉन्च हो सकता है। इस फोन की खास बातें लेटेस्ट लीक में बताई गई हैं। Macrumors की मानें तो जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से खुलासा किया गया है कि फोन आने वाले दिनों में मार्केट में एंट्री ले सकता है। टिप्स्टर ने कहा है कि कंपनी अपने पहले फोल्डेबल फोन को जितना हो सकेगा स्लिम बनाने की कोशिश कर रही है। इसमें हिडन कैमरा भी होगा, और हिंज काफी मजबूत होगा। आइए जानते हैं किन फीचर्स पर रहेगा कंपनी का फोकस। 

क्रीज रहित डिस्प्ले
फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बड़ी खामी इनकी फोल्डेबल डिस्प्ले पर क्रीज आने की रहती है। लेकिन टिप्स्टर का दावा है कि iPhone Fold का डिस्प्ले एकदम स्मूद रहेगा और इस पर क्रीज नहीं पड़ेंगे। मेन यानी भीतरी डिस्प्ले 7.58 इंच का रहेगा जिसमें इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा मिलेगा। बाहर वाला डिस्प्ले 5.25 इंच का बताया गया है। इसमें भी छोटा पंच होल कैमरा मिलने की संभावना है। डाइनेमिक आईलैंड की मौजूदगी के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। 

मजबूत हिंज
Apple का फोल्डेबल फोन एक मजबूत हिंज के साथ आने वाला है। टिप्स्टर ने कहा है कि कंपनी मजबूत हिंज देगी जो कि बहुत जल्दी खराब नहीं होगा। देखने में आता है कि फोल्डेबल डिवाइसेज के हिंज समय के साथ खराब हो जाते हैं। लेकिन एपल का खास फोकस अपने फोन में एक मजबूत हिंज देने पर है। 

48MP डुअल कैमरा 
फोन के लिए रियर कैमरा बहुत महत्वपूर्ण होता है। एपल के फोल्डेबल में 48 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। इसमें बड़े साइज के सेंसर लगे होंगे जो कि पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाएंगे। लो-लाइट में भी फोन का कैमरा बेहतर रिजल्ट देने के लिए तैयार किया जाएगा। 

Advertisement

सुपर स्लिम बॉडी
एपल अपने फोल्डेबल फोन को सुपर स्लिम बनाने की कोशिश कर रही है। कंपनी इस कवायद में लगी है कि फोन हाथ में लेने पर मोटा न लगा। यह जितना हो सके पतले साइज में पेश किया जा सके। इसके लिए कंपनी फोन से फेस आईडी और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी हटाने जा रही है ताकि ये फीचर्स फोन में ज्यादा जगह न घेरें। कहा तो यह भी गया है कि एपल फोल्डेबल फोन में एक हिडन कैमरा भी मौजूद होगा जिससे स्क्रीन पर ज्यादा से ज्यादा स्पेस रहे और फोन की मोटाई कम रहे। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.