Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास

Apple ने आज सरप्राइज एंड शाइन इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल आईफोन ग्लोबल स्तर पर लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 सितंबर 2026 00:42 IST
ख़ास बातें
  • iPhone Duo में 7.6 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर फोल्डिंग डिस्प्ले है।
  • iPhone Duo में 48 मेगापिक्सल फ्यूजन प्राइमरी कैमरा है।
  • iPhone Duo में ए20 प्रो चिपसेट दिया गया है।

iPhone Duo में A20 Pro चिपसेट दिया गया है।

Photo Credit: Apple

Apple ने आज सरप्राइज एंड शाइन इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल आईफोन ग्लोबल स्तर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस नए आईफोन का नाम iPhone Duo है जो कि फोल्डेबल सेगमेंट में नए फीचर्स प्रदान कर रहा है। iPhone Duo में Apple का लेटेस्ट मोबाइल प्लेटफॉर्म A20 Pro चिपसेट दिया गया है जो कि TSMC के 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। कंपनी ने समान फीचर्स को iPhone 18 Pro और 18 Pro Max में भी शामिल किया है। Apple के पहले फोल्डेबल आईफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें दो 48 मेगापिक्सल के कैमरा शामिल हैं। आइए Apple के पहले फोल्डेबल आईफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone Duo Price

Advertisement

iPhone Duo के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹2,99,900, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹3,24,900, 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹3,74,900 और 2TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹4,49,900 है। यह फोल्डेबल आईफोन स्टार व्हाइट और नाइट स्काई कलर में आता है। यह फोल्डेबल आईफोन 16 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी।

iPhone Duo Features & Specifications

iPhone Duo में 7.6 इंच की नेनो टेक्स्चर के साथ प्राइमरी सुपर रेटीना एक्सडीआर फोल्डिंग डिस्प्ले दी गई है। वहीं 5.4 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर आउटर डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले प्रोमोशन टेक्नोलॉजी, ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले और डायनेमिक आईलैंड का सपोर्ट करती है। इसमें ए20 प्रो चिपसेट दिया गया है जो कि 6 कोर सीपीयू, 7 कोर जीपीयू के साथ न्यूर एक्सीलरेटर्स से लैस है। इसमें ड्यूल 16 कोर न्यूरल इंजन है। बैटरी बैकअप की बात करें तो आउटर डिस्प्ले 44 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिलता है। वहीं इनर डिस्प्ले पर 31 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिलता है। 

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone Duo के रियर में 48 मेगापिक्सल फ्यूजन प्राइमरी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। टाइटेनियम फ्रेम और हिंज कवर दिया गया है। फोटो और वीडियो टूल्स के लिए फास्ट एक्सेस के लिए कैमरा कंट्रोल मिलते हैं। एप्पल इंटेलिजेंस सिरी एआई दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  7. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  8. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  10. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.