Apple Event 2026 आज: iPhone 18 Pro से लेकर iPhone Fold तक, जानें क्या-क्या होगा लॉन्च

Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट आज रात भारत में होगा। iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और Foldable iPhone समेत कई प्रोडक्ट पेश किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 सितंबर 2026 06:27 IST
ख़ास बातें
  • Apple Event आज रात 10:30 बजे भारत में शुरू होगा
  • iPhone 18 Pro और Pro Max के लॉन्च की उम्मीद
  • पहला Foldable iPhone भी इवेंट का बड़ा आकर्षण हो सकता है

Apple Event 2026 में iPhone 18 Pro और Foldable iPhone पर रहेंगी सबकी नजरें

Apple का इस साल का सबसे बड़ा लॉन्च इवेंट आज, 9 सितंबर 2026 को होने जा रहा है। कंपनी का “Surprise and Shine” इवेंट भारतीय समय के मुताबिक रात 10:30 बजे शुरू होगा। इस बार का Apple Event कई मायनों में खास रहने वाला है। सबसे बड़ा आकर्षण iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max हो सकते हैं। इसके अलावा Apple के लंबे समय से चर्चा में रहे पहले फोल्डेबल iPhone को भी पेश किए जाने की उम्मीद है। वहीं, Apple Watch और AirPods से जुड़े नए प्रोडक्ट भी इवेंट में देखने को मिल सकते हैं।

आज रात 10:30 बजे शुरू होगा Apple Event

भारत में Apple का यह इवेंट 9 सितंबर की रात 10:30 बजे शुरू होगा। इवेंट Apple Park के Steve Jobs Theater से आयोजित किया जाएगा। भारतीय यूजर्स इसे Apple की वेबसाइट और Apple TV ऐप पर लाइव देख सकेंगे। इस साल का इवेंट इसलिए भी खास है क्योंकि यह नए CEO John Ternus के नेतृत्व में Apple का पहला बड़ा सितंबर लॉन्च इवेंट है।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की हो सकती है एंट्री

Apple Event में सबसे पहले नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर नजर रहेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फोन में प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी से जुड़े कई अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। हालांकि Apple ने लॉन्च से पहले इनके फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

iPhone 18 Pro में करीब 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलने की चर्चा है। नए A20 Pro चिप और छोटे Dynamic Island की भी उम्मीद की जा रही है। कैमरा सिस्टम में भी बड़े बदलाव की खबरें सामने आई हैं।

Advertisement

पहली बार लॉन्च हो सकता है Apple का Foldable iPhone

इस इवेंट का सबसे बड़ा सरप्राइज Apple का पहला फोल्डेबल फोन हो सकता है। लीक्स को देखा जाए, तो इसका डिजाइन किताब या पासपोर्ट की तरह अंदर की तरफ फोल्ड होने वाला हो सकता है। फिलहाल इसे रिपोर्ट्स में iPhone Ultra नाम से भी बताया जा रहा है, लेकिन Apple ने इसके नाम की पुष्टि नहीं की है। रॉयटर्स के मुताबिक इस फोन की कीमत 2,500 डॉलर से ज्यादा हो सकती है, जिससे यह Apple के सबसे महंगे iPhone मॉडल में शामिल हो सकता है। भारतीय मुद्रा में ये करीब 2,37,200 रुपये होते हैं। फोल्डेबल iPhone को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसकी स्क्रीन और हिंज को लेकर है। रिपोर्ट्स में बेहद कम दिखाई देने वाली स्क्रीन क्रीज और करीब 7.8 इंच की अंदरूनी स्क्रीन का दावा किया गया है।

iPhone 18 नहीं आएगा?

इस साल Apple की लॉन्च स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बेस iPhone 18 को कथित तौर पर सितंबर इवेंट में लॉन्च नहीं किया जाएगा और इसे 2027 के स्प्रिंग सीजन तक टाला जा सकता है। iPhone 18e और अगली पीढ़ी के iPhone Air को भी बाद में पेश किए जाने की उम्मीद है।

Advertisement

Apple Watch और AirPods के नए मॉडल भी हो सकते हैं लॉन्च

iPhone के अलावा Apple Watch से जुड़े नए प्रोडक्ट भी इवेंट में देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स में Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 का नाम सामने आया है। इनमें नए प्रोसेसर और हेल्थ-ट्रैकिंग से जुड़े अपडेट मिलने की उम्मीद है। हालांकि Apple ने इन प्रोडक्ट्स के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं, Apple के सितंबर इवेंट में नए AirPods को लेकर भी उम्मीदें हैं। रिपोर्ट्स में AirPods 5 का जिक्र किया गया है। इनमें नए चिप और हेल्थ सेंसर से जुड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि कैमरा वाले नए AirPods मॉडल के 2027 तक आने की चर्चा है, इसलिए आज के इवेंट में उससे जुड़े ऐलान की उम्मीद कम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple Event 2026, iPhone 18 Pro, iPhone Fold, Apple Watch
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  12. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  15. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  2. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  3. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  9. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.