Apple के CEO टिम कुक को भारत से बड़ी उम्मीद, कंपनी शुरू करेगी चार नए रिटेल स्टोर्स 

आमतौर पर, सितंबर में फेस्टिव सीजन की शुरुआत में स्मार्टफोन्स और अन्य टेक डिवाइसेज की डिमांड में तेजी आती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 नवंबर 2024 21:42 IST
ख़ास बातें
  • पिछली तिमाही में एपल की सेल्स लगभग 94.9 अरब डॉलर की रही है
  • यह पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 6.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी है
  • एपल की iPhone 16 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है

सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में कंपनी की सेल्स अनुमान से बेहतर रही है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के CEO, Tim Cook ने भारत के बढ़ते महत्व पर जोर दिया है। सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में कंपनी की सेल्स अनुमान से बेहतर रही है। पिछली तिमाही म्ं एपल की सेल्स लगभग 94.9 अरब डॉलर की रही। यह पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 6.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।  

कुक ने बताया कि सितंबर तिमाही ने एपल ने भारत में रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि देश में कंपनी चार नए स्टोर्स खोलने की तैयारी कर रही है। हाल ही में लॉन्च की गई एपल की iPhone 16 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुक ने बताया कि iPads की सेल्स में भी बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के इन टैबलेट की सेल्स डबल-डिजिट में बढ़ी है। आमतौर पर, सितंबर में फेस्टिव सीजन की शुरुआत में स्मार्टफोन्स और अन्य टेक डिवाइसेज की डिमांड में तेजी आती है। पिछले वर्ष एपल के दिल्ली के साकेत में सेलेक्ट सिटीवॉक और मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खोले गए स्टोर्स अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कंपनी की दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरू, मुंबई और पुणे में नए स्टोर्स शुरू करने की तैयारी है। 
Advertisement

हाल ही में एपल ने देश में अपनी वेबसाइट पर कई जॉब्स को लिस्ट किया है। इनमें फुल-टाइम और पार्ट-टाइम जॉब्स शामिल हैं। कंपनी के लगभग 400 एंप्लॉयीज को हायर करने का अनुमान है। देश में एपल के स्टोर्स का बिक्री के पहले वर्ष में रेवेन्यू लगभग 800 करोड़ रुपये का रहा है। इसमें दिल्ली के साकेत के स्टोर की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत की है। पिछले कुछ वर्षों में एपल ने चीन में अपनी मैन्ंयुफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा शिफ्ट करने के लिए भी कदम उठाए हैं। कंपनी ने iPhones की भारत में मैन्युफैक्चरिंग के लिए Foxconn और Wistron जैसे कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स के साथ पार्टनरशिप की है। आईफोन 16 सीरीज के Pro मॉडल्स की भी देश में मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। 

इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनी ने अपनी MacBook Pro रेंज को नए M4 चिप के साथ पेश किया था। यह 3nm प्रोसेसर पहली बार इस वर्ष की शुरुआत में iPad Pro में इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद यह हाल ही में पेश किए गए iMac 24 इंच और नए Mac mini में भी था। नए MacBook Pro मॉडल्स में M4, M4 Pro और M4 चिप दिए गए हैं। ये लैपटॉप 14 इंच और 16 इंच के डिस्प्ले के साथ उपलब्ध हैं। इनमें हाल ही में अमेरिकी यूजर्स के लिए पेश किए Apple Intelligence फीचर्स के लिए भी सपोर्ट है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  4. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  5. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  6. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  10. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.