iPhone 9, iPhone XS, iPhone XS Plus नाम हो सकते हैं इस साल के आईफोन के

Apple इस साल तीन नए iPhone लॉन्च करने वाली है। एप्पल के यह हैंडसेट iPhone XS, iPhone 9 और iPhone XS Plus के नाम से जाने जाएंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 अगस्त 2018 11:37 IST
ख़ास बातें
  • Apple iPhone 2018 का एक मॉडल होगा सिंगल रियर कैमरे वाला
  • एप्पल के एलसीडी वेरिएंट का नाम होगा iPhone 9
  • एक मॉडल का नाम आईफोन एक्स प्लस होने का दावा
टेक जगत की दिग्गज कंपनी Apple इस साल तीन नए iPhone लॉन्च करने वाली है। Apple iPhone 2018 हैंडसेट के नाम को लेकर असमंजय की स्थिति अब कुछ हद तक साफ होती दिखाई दे रही है। सामने आई एक तस्वीर में एप्पल आईफोन 2018 स्मार्टफोन के नाम iPhone XS, iPhone 9 और iPhone XS Plus बताए गए हैं। मोबाइल फन के यूट्यूब चैनल ने आईफोन 9, आईफोन एक्सएस और आईफोन एक्सएस प्लस की वीडयो शेयर की है। वीडियो में हर एंगल से आईफोन को देखाया गया है। इस वीडियो को प्रकाशित करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वीडियो में दिखाए गए आईफोन वास्तविक हैंडसेट की तरह ही हैं।

एप्पल आईफोन 2018 का एक वेरिएंट ओलेड डिस्प्ले वाला होगा। दूसरा वेरिएंट 6.5 इंच ओलेड डिस्प्ले के साथ आएगा जो प्रीमियम वेरिएंट होगा। Apple iPhone का तीसरा वेरिएंट सबसे किफायती कीमत वाला होगा जिसमें 6.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी जाएगी। लेस न्यूमेरिक्स की रिपोर्ट में एप्पल आईफोन के इस साल लॉन्च होने की बात कही गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लीक हुई तस्वीर में एप्पल आईफोन की तस्वीर साफ-साफ दिखाई दे रही है। केवल तस्वीर ही नहीं एक वीडियो भी लीक हुई है। इस वीडियो में एप्पल आईफोन 2018 के तीनों मॉडल के डिजाइन को देखा जा सकता है। 


एप्पल का एलसीडी डिस्प्ले वाला सबसे किफायती वेरिएंट आईफोन 9 के नाम से लॉन्च होगा।  Apple iPhone 9 के बैक पैनल पर ग्लास बॉडी, सिंगल रियर कैमरा होगा। 5.9 इंच की ओलेड डिस्प्ले वाले मॉडल का नाम iPhone XS होगा। एप्पल के इस हैंडसेट के बैक पैनल पर भी ग्लास बॉडी के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। एप्पल के 6.5 इंच की ओलेड डिस्प्ले वाले प्रीमियम आईफोन का नाम iPhone XS Plus होगा। एप्पल का यह हैंडसेट भी डुअल रियर कैमरा सेटअप और वायरलेस चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा।
Advertisement

वीडियो में दिखाया गया है कि तीनों आईफोन मॉडल में डिस्प्ले नॉच होगी। नामी विश्लेषक मिंग ची क्यो ने एक रिपोर्ट में कहा था कि 2018 में आईफोन के 6.1 इंच वेरिएंट की कीमत 600-700 डॉलर (लगभग 41,000-47,900 रुपये), 5.8 इंच वेरिएंट की कीमत 700-800 डॉलर (लगभग 47,900-54,700 रुपये) और प्रीमियम आईफोन एक्स प्लस की कीमत 999 डॉलर (लगभग 68,300 रुपये) हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple iPhone 2018, iPhone XS, iPhone 9, iPhone XS Plus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.