Android Oreo होगा गूगल के नए ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम

गूगल ने सोमवार को बताया किस कंपनी के एंड्रॉयड मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के आने वाले वर्ज़न को ओरियो कहा जाएगा। गूगल ने किसी मिठाई के नाम सॉफ्टवेयर वर्ज़न को रखने की परंपरा कायम रखी है। माउंटेन व्यू की इस कंपनी ने कहा कि साझेदार निर्माताओं के लिए AOSP कोड जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 अगस्त 2017 10:31 IST
गूगल ने सोमवार को बताया किस कंपनी के एंड्रॉयड मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के आने वाले वर्ज़न को ओरियो कहा जाएगा। गूगल ने किसी मिठाई के नाम सॉफ्टवेयर वर्ज़न को रखने की परंपरा कायम रखी है। माउंटेन व्यू की इस कंपनी ने कहा कि साझेदार निर्माताओं के लिए AOSP कोड जारी कर दिया गया है। और जल्द ही Android Oreo सॉफ्टवेयर अपडेट को गूगल पिक्सल, नेक्सस 5एक्स और नेक्सस 6पी स्मार्टफोन समेत पिक्सल सी और नेक्सस प्लेयर जैसे डिवाइस के लिए जारी किया जाएगा।

(मोबाइल लॉन्च, स्मार्टफोन रिव्यू, और अन्य काम की जानकारी पाएं हमारे यूट्यूब चैनल से। सब्सक्राइब करें)

एंड्रॉयड ओरियो, तकनीकी तौर पर ऑपरेटिंग सिस्टम का 8.0 वर्ज़न है। एंड्रॉयड ओरियो के साथ कई सारे फ़ीचर जैसे पिक्चर-इन-पिक्चर मोड (इसके जरिए यूज़र किसी वीडियो को किसी दूसरे ऐप के ऊपर एक छोटी विंडो में रीसाइज़ और मूव कर पाएंगे)। कल्पना करें कि आप अपने दोस्तों के साथ टेक्स्ट करने के दौरान भी वीडियो देख सकेंगे। इसके अलावा गूगल किसी भी तरह की नोटिफिकेशन के लिए कस्टमाइज़ चैनल बनाने की भी कोशिश में है, इस फ़ीचर को 'नोटिफिकेशन चैनल' कहा जाएगा।

इसके अलावा, ऐप में नोटिफिकेशन बैज भी आ रहे हैं। इससे यूज़र ऐप में आने वाली सभी नोटिफिकेशन को होम स्क्रीन पर ऐप आइकन से ही देख पाएंगे। बहरहाल, एक और नया फ़ीचर "snoozing" के जरिए यूज़र बाद में किसी उचित समय पर नोटिफिकेशन देख पाएंगे।
Advertisement

नई अपडेट से बूट स्पीड भी बेहतर होगी। कंपनी ने दावा करते हुए कहा कि फोन स्विच ऑन करने से लेकर होम स्क्रीन तक पहुंचने में जो समय लगता है, गूगल पिक्सल फोन में यह दोगुनी तेजी से होगा। गूगल अलग-अलग ऐप में लॉगइन करने की प्रक्रिया को भी आसान बना रहा है, वेबसाइट में अभी उपलब्ध ऑटोफिल फ़ीचर उपलब्ध है वैसा ही ऐप में होगा। बहु-प्रतीक्षित एंड्रॉयड इंस्टेंट ऐप भी आएगा, जिसे जरिए इंस्टॉल करने की जगह ब्राउज़र से ही एक्सेस किया जा सकता है।
Advertisement

जैसा कि गूगल ने इस साल आयोजित डेवलेपर कॉन्फ्रेंस I/O में बताया था कि एंड्रॉयड ओ उर्फ एंड्रॉयड ओरियो को फोन में बेहतर यूज़र अनुभव देने के लिए रिलीज़ किया जाएगा। बता दें कि एंड्रॉयड ओ को सबसे पहले गूगल आईओ में पेश किया गया था। कंपनी ने ख़ासतौर पर बताया था कि कंपनी बैटरी लाइफ सुधारने पर ध्यान दे रही है। एंड्रॉयड ओ को ज़्यादा स्टेबल बनाने के लिए गूगल ने इसी साल पहला बीटा वर्ज़न रिलीज़ किया था।

एंड्रॉयड नूगा के रिलीज़ होने के करीब एक साल बाद अभी लगभग 13.5 प्रतिशत एंड्रॉयड डिवाइस पर नूगा वर्ज़न है। इन डिवाइस में स्मार्टफोन, टैबलेट, स्ट्रीमिंग डिवाइस और स्मार्ट टीवी भी शामिल हैं। नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक एंड्रायड पर चलने वाली 85 फीसदी डिवाइस अभी तक पिछले साल जारी एंड्रायड नूगा का भी अपडेट हासिल नहीं कर पाई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Android Oreo, Google, Operating System Update

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.