5 एंड्रॉयड ऐप आपकी जिंदगी को बना सकते हैं बेहद आसान!

एंड्रॉयड में कई ऐप ऐसे हैं जो रोजमर्रा की जिंदगी में काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 मार्च 2026 12:32 IST
ख़ास बातें
  • Motion एंड्रॉयड ऐप एक प्रीमियम डे प्लानिंग ऐप है जो AI आधारित है।
  • Google Keep नोट्स बनाने के लिए बहुत ही उपयोगी ऐप है।
  • Notion एक ऑल-इन-वन प्रोडक्टिविटी ऐप है।

एंड्रॉयड में कई ऐप ऐसे हैं जो डेली लाइफ में काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।

Photo Credit: Freepik

तेजी से विकास करती टेक्नोलॉजी कई तरह से हमारी जिंदगी को प्रभावित कर रही है। हमारे चारों तरफ डिजिटल डिवाइसेज की मौजूदगी है। लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल लोग नहीं कर पाते हैं। ऐसे ही है हमारा स्मार्टफोन। अगर स्मार्टफोन का सही इस्तेमाल करना आता है तो हम जिंदगी को काफी आसान और व्यवस्थित बना सकते हैं। आज हम आपको एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले पांच ऐसे ऐप के बारे में बताएंगे जिनके द्वारा आप अपनी जिंदगी को काफी आसान बना सकते हैं। 

TickTick
TickTick एक ऐसा ऐप है जो कई तरह से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाता है। इसमें टू-डू लिस्ट, हैबिट ट्रैकिंग और फोकस के लिए एक बिल्ट-इन पोमोड्रो टाइमर मिलता है। इसकी मदद से आप अपने जरूरी कामों की लिस्ट बनाकर रख सकते हैं। यह आपके लिए अच्छी आदत तैयार करने में मदद करता है, और साथ ही किसी काम को फोकस के साथ करने में मदद करता है। 

Motion
Motion एंड्रॉयड ऐप एक प्रीमियम डे प्लानिंग ऐप है जो AI की मदद से आपके दिनभर का शेड्यूल तैयार करता है। यह नई मीटिंग और टास्क के लिए आपको पॉपअप रिमाइंडर भेजता है। यह मौजूदा मीटिंग्स को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता, अवधि और समयसीमा के आधार पर टास्क को ऑटोमेटिकली आपके कैलेंडर पर रखता है। यह आपको विशेष कार्य घंटे (working hours) सेट करके देता है। (उदाहरण के लिए शाम 6 बजे के बाद या वीकेंड पर कोई कार्य नहीं)। AI इसका सख्ती से पालन भी करता है।

Google Keep
Google Keep नोट्स बनाने के लिए बहुत ही उपयोगी ऐप है जिसका इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। यह नोट्स बनाता है, चेकलिस्ट तैयार करता है। यह ड्राइंग और फोटो या वीडियो के साथ भी नोट्स बना सकता है। इतना ही नहीं आपके दिमाग में कोई विचार आता है तो आप उसे बोलकर बता सकते हैं जिसे यह ऐप खुद ही टेक्स्ट में बदलकर उसके लिए नोट बना देगा। मल्टीपल डिवाइसेज के साथ आप इसे शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा यह लोकेशन आधारित रिमाइंडर भी देता है।

Notion 
Notion एक ऑल-इन-वन प्रोडक्टिविटी ऐप है जो नोट्स, टास्क मैनेजमेंट, डेटाबेस, और प्रोजेक्ट प्लानिंग एक ही जगह पर लेकर आता है। इसमें हर तरह की जानकारी जैसे, फोटो, वीडियो, टेक्स्ट आदि एक ब्लॉक के रूप में स्टोर होती है। इसकी मदद से यूजर अपना कस्टमाइज सिस्टम तैयार कर सकता है। 

Advertisement

Todoist
Todoist एक टास्क मैनेजमेंट ऐप है जो अपने सरल इंटरफेस के लिए जानी जाती है। इसमें खास नैचरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग फीचर मिलता है जो चुटकी में आपके टास्क की एंट्री कर लेता है। आप आम बोलचाल की भाषा में कोई टास्क लिखते हैं और यह उससे तारीख और समय खुद ही निकाल लेता है और टास्क लिस्ट में उसे लिख देता है। इसमें अब AI Voice Entry फीचर भी मिलता है जिससे आप बोलकर भी टास्क बना सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  12. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  14. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  15. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.