Android 15 का पता नहीं, Android 16 की लॉन्‍च डेट का खुलासा!

Google का नया ओएस Android 16 अगले साल लॉन्‍च किया जाएगा। एक रिपोर्ट में दावा है कि यह बाकी ओएस के मुकाबले पहले आ सकता है।

Android 15 का पता नहीं, Android 16 की लॉन्‍च डेट का खुलासा!

कंपनी अपने अगले मिड-रेंज स्मार्टफोन Google Pixel 9a को 2025 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है।

ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 16 को उम्‍मीद से पहले लाया जा सकता है
  • अगले साल जून में लॉन्‍च होने की संभावना
  • सबसे पहले पिक्‍सल डिवाइसेज में आ सकता है
विज्ञापन
Google का नया ओएस Android 16 अगले साल लॉन्‍च किया जाएगा। एक रिपोर्ट में दावा है कि यह बाकी ओएस के मुकाबले पहले आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आमतौर पर नए एंड्रॉयड वर्जन साल की तीसरी या चौथी तिमाही में आते हैं। वहीं, Android 16 को अगले साल की दूसरी तिमाही में लाया जा सकता है। Android Headlines की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि Android 16 को 3 जून, 2025 को लॉन्‍च किया जाएगा। मुमकिन है कि इसकी शुरुआत ओपन सोर्स प्रोजेक्ट (AOSP)  के साथ होगी और गूगल की पिक्‍सल डिवाइसेज के लिए ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट शुरू किया जाएगा। 

अगर ऐसा होता है तो एंड्रॉयड 15 के पास बहुत कम समय होगा। अभी तक ज्‍यादातर स्‍मार्टफोन्‍स एंड्रॉयड 14 ओएस के साथ लॉन्‍च हो रहे हैं। एंड्रॉयड 15 वाली डिवाइसेज चीन में अब आना शुरू हुई हैं, जिनमें प्रीमियम स्‍मार्टफोन्‍स शामिल हैं। अगर एंड्रॉयड 16 को जून 2025 में ले आया जाता है, तब ज्‍यादा स्‍मार्टफोन मैन्‍युफैक्‍चरर को उस पर स्विच करना होगा। गूगल खुद भी चाहती है कि ज्‍यादा से ज्‍यादा एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन लेटेस्‍ट वर्जन 16 पर चलें। 

हालांकि इसमें क्‍या खूबियां होंगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। एंड्रॉयड 16 को सबसे पहले पिक्‍सल 10 सीरीज के स्‍मार्टफोन्‍स में लाने की उम्‍मीद है। यह स्‍मार्टफोन सीरीज अगले साल अगस्‍त में आ सकती है। एंड्रॉयड 16 की लॉन्‍च डेट अभी तक गूगल ने कन्‍फर्म नहीं की है। उम्‍मीद है कि अगले कुछ महीनों में इस बारे में और डिटेल सामने आएंगी। 

Google से जुड़ी अन्‍य खबरों में, कंपनी अपने अगले मिड-रेंज स्मार्टफोन Google Pixel 9a को 2025 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। पता चला है कि आगामी स्मार्टफोन एक महत्वपूर्ण कैमरा अपग्रेड के साथ आएगा। Pixel 9a में पिछले मॉडल Pixel 8a के 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे को हटाकर एक नया प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसमें पिछले मॉडल के 13 मेगापिक्सल सेल्फी स्नैपर को बरकरार रखने की संभावना है। 

Pixel 9a में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। यह Pixel 7a और Pixel 8a पर उपलब्ध 64 मेगापिक्सल प्राइमरी शूटर से डाउनग्रेड हो सकता है, Pixel 9a का प्राइमरी कैमरा Pixel 9 Pro Fold में दिए गए 48 मेगापिक्सल शूटर के बराबर ही हो सकता है।  कम रेजॉल्यूशन के बावजूद बड़े अपर्चर वाला नया प्राइमरी कैमरा बेहतर दिखने वाली फोटो प्रदान करता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »