Nokia X20 को मिला पहला Android 12 डेवलपर प्रीव्यू, ऐसे करें इंस्टॉल

Android 12 को Nokia X20 यूज़र्स के लिए ओवर-द-एयर (OTA ) रोलआउट किया जाएगा, लेकिन इसे आपके फोन तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। तो ऐसे में आप मैनुअली भी इसे इंस्टॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 सितंबर 2021 13:54 IST
ख़ास बातें
  • Android 12 को यूज़र्स के लिए ओवर-द-एयर (OTA ) रोलआउट किया जाएगा
  • एंड्रॉयड 12 पब्लिक बीटा मई महीने में ही उपलब्ध करा दिया गया था
  • कई बग्स और समस्याएं से लैस है अपडेट
Nokia X20 स्मार्टफोन के लिए पहला Android 12 डेवलपर प्रीव्यू प्रोग्राम रिलीज़ कर दिया गया है। आपको बता दें, एंड्रॉयड 12 पब्लिक बीटा को मई महीने में ही उपलब्ध करा दिया गया था। नोकिया ने अपडेट प्रक्रिया और इससे जुड़ी कुछ समस्याओं की जानकारी स्पष्ट की है। अब नोकिया एक्स20 यूज़र एंड्रॉयड 12 के अर्ली बिल्ड को अपने फोन में डाउनलोड व इंस्टॉल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह एंड्रॉयड 12 बिल्ड सभी यूज़र्स के लिए नहीं बना है, इसमें कई बग्स और समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में नोकिया यूज़र्स इसे इंस्टॉल करने से पहले अच्छे से सोच लें।

Nokia X20 स्मार्टफोन को हाल ही में कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल किया गया था, वहीं अब इसके ग्राहकों को लेटेस्ट एंड्रॉयड एक्सपीरियंस करने का भी मौका मिल रहा है। नोकिया एक्स20 यूज़र्स अपने फोन में My Phone app पर जाए और Support banner पर क्लिक करें। अब स्क्रोल करके नीचे आना होगा, जहां आपको एंड्रॉयड 12 के लिए “Android developer preview” मिलेगा। ऐप सबसे पहले सुनिश्चित करेगा कि IMEI इस अपडेट के लिए योग्य है या नहीं इसके बाद आपको प्रोम्पट Software license terms and conditions को एक्सेप्ट करना होगा।
Advertisement

Android 12 को नोकिया एक्स20 यूज़र्स के लिए ओवर-द-एयर (OTA ) रोलआउट किया जाएगा, लेकिन इसे आपके फोन तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। तो ऐसे में आप मैनुअली भी इसे इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको सेटिंग्स में जाना होगा, अब सिस्टम पर क्लिक करें और सिस्टम अपडेट पर जाएं। यहां आपको लेटेस्ट अपडेट प्राप्त होगा।

जानकारी के लिए बता दें कि Nokia X20 के लिए ज़ारी एंड्रॉयड 12 बिल्ड केवल डेवलपर्स और एडवांस यूज़र्स के लिए पेश किया गया है, जो कि एंड्रॉयड 12 को टेस्ट करना चाहते हैं। यह उन यूज़र्स के लिए नहीं है, जो अपने नोकिया एक्स20 स्मार्टफोन का इस्तेमाल आम व रोज़मर्रा की जरूरत के लिए करते हैं। इसके अलावा, एंड्रॉयड 12 प्राप्त करने पर आपके फोन का मौजूदा डाटा मिट सकता है, ऐसे में नया अपडेट इंस्टॉल करने से पहले फोन का बैकअप लेना न भूलें।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia X20, Android 12, Android 12 beta, Google, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  2. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  3. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  4. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  6. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  9. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.