Samsung Galaxy A50 को फिर से एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy A50 स्मार्टफोन फरवरी 2019 में एंड्रॉयड 9 पाई और वनयूआई के साथ लॉन्च हुआ था। यह फोन ऑक्टा-कोर एक्सीनॉज 9610 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 26 मई 2020 17:18 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A50 को मार्च सिक्योरिटी पैच मिलने की खबर
  • पहले ही जारी हुआ था सैमसंग गैलेक्सी ए50 के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट
  • सॉफ्टवेयर बग की शिकायत के बाद रोका गया था यह अपडेट

Samsung Galaxy A50 को मिला एंड्रॉयड 10 आधारित OneUI 2

Samsung Galaxy A50 यूज़र्स को भारत में एंड्रॉयड 10 के साथ मार्च 2020 सिक्योरिटी पैच और वनयूआई 2 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। Samsung ने असल में सैमसंग गैलेक्सी ए50 यूज़र्स के लिए यह एंड्रॉयड 10 अपडेट मार्च महीने में रोलआउट किया था, लेकिन यूज़र्स द्वारा सॉफ्टवेयर बग्स की शिकायत करने के बाद इसे रोक दिया गया था। नई रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए50 यूज़र्स के लिए दोबारा एंड्रॉयड 10 अपडेट ज़ारी करना शुरू कर दिया गया है। इस लेटेस्ट अपडेट के साथ फोन का फर्मवेयर वर्ज़न A505FDDU4BTC8 है। इसके साथ ही एंड्रॉयड आधारित OneUI 2 भी मिला है।

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A50 को भारत में फर्मवेयर वर्ज़न A505FDDU4BTC8 मिलना शुरू हो गया है, इस अपडेट का साइज़ 1.7 जीबी है। यह अपडेट कुछ इम्प्रूवमेंट्स के साथ आई है, जिनकी आप लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट के साथ उम्मीद कर सकते हैं। गैलेक्सी ए50 यूज़र्स को इस अपडेट के साथ डार्क मोड, स्मूथ एनिमेशन के साथ-साथ वनयूआई 2 जिसमें यूज़र इंटरफेस के साथ क्लियर ऐप आइकन और सिस्टम कलर इम्प्रूवमेंट्स शामिल है। इस अपडेट में मार्च 2020 सिक्योरिटी पैच मिलता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कुछ ऐप्स जैसे कैलकुलेटर, सैमसंग इंटरनेट, सैमसंग हेल्थ और सैमसंग नोट्स आदि को व्यक्तिगत रूप से अपडेट किया जाएगा।

आप मैनुअली अपने गैलेक्सी ए50 फोन में इस लेटेस्ट अपडेट को चेक कर सकते हैं, इसके लिए आपको फोन की सेटिंग्स के सिस्टम अपडेट में जाना होगा। अगर आपको वहां लेटेस्ट अपडेट दिखता है, तो आप वहां से इसे डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। अगर अपडेट नहीं दिखा, तो कुछ दिन का इंतज़ार कीजिए यह अपडेट आपके फोन तक भी पहुंच जाएगा।

ऑरिज़नल एंड्रॉयड 10 अपडेट गैलेक्सी ए50 यूज़र्स के लिए भारत में फरवरी 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ आया था। जिन लोगों ने उस समय अपने फोन को अपडेट किया था, उन्हें भी 150 एमबी का अपडेट बग्स फिक्स के साथ मिलने की खबर है।

Samsung Galaxy A50 स्मार्टफोन फरवरी 2019 में एंड्रॉयड 9 पाई और वनयूआई के साथ लॉन्च हुआ था। यह फोन ऑक्टा-कोर एक्सीनॉज 9610 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और नॉच डिज़ाइन के साथ सेल्फी कैमरा मिलता है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Very good display
  • Impressive battery life
  • Useful camera features
  • Bad
  • Bloatware and spammy notifications
  • Low-light camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 7s Gen 4 हो सकता है चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Unpacked 2026: भारत में प्री-रिजर्वेशन शुरू, ऐसे देखें लाइव इवेंट
  2. Nothing Ear (3a) ईयरबड्स लॉन्च हुए खास ऑडियो स्नैपशॉट फीचर के साथ, 42 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत
  3. Asus ने लॉन्च किया 10W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर, एडवांस फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. ₹2300 सस्ता मिल रहा Realme P3 Ultra 5G, Flipkart Goat Sale में आई गजब डील
  5. Nothing Phone 4b vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  6. 50 घंटे चलने वाले ईयरबड्स QCY MeloBuds N65 हुए लॉन्च, 60dB ANC फीचर से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में बढ़ सकती है Tesla की सेल्स, Model Y L के लिए मजबूत डिमांड
  8. Moto G77 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  9. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  10. क्या और महंगे होंगे मोबाइल-लैपटॉप? Samsung समेत कंपनियां बढ़ाएंगी RAM की कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.