Amazon पर चल रही Apple Days Sale में iPhone मॉडल पर 23,000 रुपये तक की छूट

Amazon पर Apple Days और Oppo Fantastic Days सेल का आगाज़ हो चुका है। सेल के दौरान स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, एक्सेसरीज़, लैपटॉप और टैबलेट आदि पर ऑफर्स मिल रहे हैं। जानें क्या हैं ऑफर्स।

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 15 नवंबर 2019 10:27 IST
ख़ास बातें
  • Amazon पर चल रही Apple Days और Oppo Fantastic Days Sale
  • Oppo Reno 10x Zoom Edition पर 10,000 रुपये की छूट
  • Apple iPhone 11 Series पर भी मिल रहा इंस्टेंट डिस्काउंट

Amazon Sale, Offers: ऐप्पल और ओप्पो फोन पर मिल रहा डिस्काउंट

Amazon पर Apple Days और Oppo Fantastic Days सेल का आगाज़ हो चुका है। सेल के दौरान स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, एक्सेसरीज़, लैपटॉप और टैबलेट आदि पर ऑफर्स मिल रहे हैं। अमेज़न पर चल रही ऐप्पल डेज़ सेल में iPhone मॉडल पर 23,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ ओप्पो सेल में Oppo Reno 10x Zoom Edition की कीमत में कटौती की गई है, इसके अलावा अन्य फोन पर ऑफर्स के साथ अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट भी है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ही सेल 15 नवंबर तक चलेगी। आइए अब आपको ऐप्पल डेज़ सेल (Apple Days Sale) और ओप्पो फैंटास्टिक डेज़ सेल (Oppo Fantastic Days Sale) में मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट की विस्तार से जानकारी देते हैं।
 

Amazon Apple Days Sale

अमेज़न इंडिया ने बताया कि ग्राहकों को ऐप्पल डेज़ सेल के दौरान आईफोन मॉडल पर 23,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। HDFC Bank क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन वाले ग्राहकों को iPhone 11 Pro Max के साथ 7,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट तो वहीं iPhone 11 और iPhone 11 Pro पर 6,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

iPhone XR को 42,990 रुपये के साथ लिस्ट किया गया है, इसके अलावा हैंडसेट के साथ 7,450 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट भी है। Apple Watch Series 5 अमेज़न पर 40,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध है। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन वाले ग्राहकों को 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। आप Amazon इंडिया पर अलग से बने Apple Days Sale पेज़ पर जाकर सभी ऐप्पल डील्स को देख सकते हैं।
 

Oppo Fantastic Days Sale

ओप्पो फैंटास्टिक डेज़ सेल में ओप्पो रेनो 10x ज़ूम एडिशन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 39,990 रुपये में उपलब्ध है। याद करा दें कि Oppo Reno 10x Zoom Edition को भारत में 49,990 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। इसके अलावा ग्राहकों की सहूलियत के लिए 9 महीने तक की बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा है।
Advertisement

Oppo Reno 2 के साथ पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 3,500 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। Oppo Reno 2F स्मार्टफोन के साथ 2,500 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट, Oppo Reno 2Z और Oppo A9 2020 के साथ 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर है। ओप्पो ए9 2020 के सााथ 6 महीने तक की बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा मिलेगी। Amazon पर Oppo Fantastic Days सेल के लिए अलग से बने पेज़ पर जाकर ओप्पो डील्स को देख सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  3. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  5. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  6. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  8. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  10. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.