10 साल बाद Amazon फिर बनाएगा स्मार्टफोन! Fire Phone फ्लॉप के बाद नई शुरुआत

Amazon एक नए स्मार्टफोन प्रोजेक्ट “Transformer” पर काम कर रहा है, जिसमें AI और Alexa इंटीग्रेशन पर फोकस होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 मार्च 2026 21:22 IST
ख़ास बातें
  • Amazon 10 साल बाद फिर स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रहा
  • नया Transformer फोन AI और Alexa इंटीग्रेशन के साथ आ सकता है
  • प्रोजेक्ट की टाइमलाइन और लॉन्च को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं

Photo Credit: Amazon

Amazon एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में वापसी की तैयारी कर रहा है। करीब एक दशक पहले कंपनी ने Fire Phone लॉन्च किया था, जो बड़ी उम्मीदों के बावजूद फ्लॉप साबित हुआ और सिर्फ 14 महीनों में ही बंद करना पड़ा। अब एक रिपोर्ट के मुताबिक Amazon एक नए स्मार्टफोन प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है, जिसे इंटरनली “Transformer” नाम दिया गया है। खास बात यह है कि इस बार कंपनी सिर्फ एक फोन लॉन्च करने के बजाय एक ऐसा डिवाइस बनाना चाहती है जो यूजर्स के पूरे डिजिटल इकोसिस्टम का हिस्सा बने और दिनभर उनके इस्तेमाल के साथ जुड़ा रहे।

Reuters के मुताबिक, यह नया स्मार्टफोन Amazon के devices और services यूनिट के तहत डेवलप किया जा रहा है। इसका मकसद सिर्फ एक फोन बनाना नहीं, बल्कि इसे एक पर्सनलाइज्ड डिवाइस के तौर पर पेश करना है, जो यूजर्स के पूरे दिन के डिजिटल एक्सपीरियंस से जुड़ा रहेगा। इसमें Alexa वॉयस असिस्टेंट का गहरा इंटीग्रेशन देखने को मिल सकता है, जिससे यूजर्स शॉपिंग, कंटेंट और अन्य सेवाओं को आसानी से एक्सेस कर पाएंगे।

Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि यह प्रोजेक्ट Jeff Bezos के उस पुराने विजन का हिस्सा है, जिसमें वह एक ऐसा वॉयस-बेस्ड कंप्यूटिंग सिस्टम बनाना चाहते थे, जैसा साइंस फिक्शन सीरीज Star Trek में दिखाया गया था। कंपनी का फोकस इस बार AI पर ज्यादा है, जिससे फोन का इस्तेमाल पारंपरिक ऐप्स के बिना भी किया जा सके।

इस नए फोन में ऐसे फीचर्स हो सकते हैं जो Amazon की सेवाओं जैसे Prime Video, Prime Music और ऑनलाइन शॉपिंग को और आसान बना देंगे। साथ ही Grubhub जैसे पार्टनर्स के जरिए फूड ऑर्डर करना भी इस डिवाइस के जरिए सरल बनाया जा सकता है।

हालांकि इस प्रोजेक्ट की टाइमलाइन, कीमत या लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। रॉयटर्स के मुताबिक यह भी संभव है कि रणनीति या फाइनेंशियल कारणों की वजह से इस प्रोजेक्ट को बीच में ही बंद कर दिया जाए।

Advertisement

अगर Amazon का यह प्लान सफल होता है, तो कंपनी एक बार फिर Apple और Samsung जैसे बड़े ब्रांड्स को चुनौती दे सकती है। लेकिन पिछली बार Fire Phone की असफलता को देखते हुए इस नए प्रोजेक्ट को लेकर कंपनी काफी सतर्क नजर आ रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon, Amazon Smartphone, Alexa, AI Phone, Tech News, Smartphone
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.