Amazon Prime Day Sale: OnePlus से लेकर Samsung और Vivo जैसे ₹40000 वाले स्मार्टफोन पर तगड़ी डील

आज Amazon Prime Day Sale का आखिरी दिन है। इस सेल में नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आज आखिरी मौका है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जुलाई 2026 09:17 IST
ख़ास बातें
  • Realme 16 Pro 5G में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Redmi Turbo 5 में 6.9 इंच की डिस्प्ले है।
  • Vivo V70 FE 5G में 7000mAh की बैटरी है।

OnePlus Nord CE 6 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आता है।

Photo Credit: OnePlus

आज Amazon Prime Day Sale का आखिरी दिन है। इस सेल में नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आज आखिरी मौका है। आज हम 40,000 के बजट में आने वाले स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं कि जो कि ई-कॉमर्स साइट पर सेल के दौरान काफी सस्ते में मिल रहे हैं। इस लिस्ट में Realme 16 Pro 5G, और शामिल हैं। आइए 40,000 में आने वाले स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बार में विस्तार से जानते हैं।

Realme 16 Pro 5G
Realme 16 Pro 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹39,989 में मिल रहा है। बैंक ऑफर के मामले में Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। 16 Pro 5G में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 7000mAh की बैटरी है जो कि 80W SuperVOOC का सपोर्ट करती है। यह फोन MediaTek 7300-Max प्रोसेसर से लैस है।

Advertisement

Redmi Turbo 5
Redmi Turbo 5 का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹37,999 में लिस्टेड है। सेल के दौरान कूपन ऑफर से ₹2,000 रुपये डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹35,999 हो जाएगी। बैंक ऑफर में Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। Turbo 5 में 6.9 इंच की डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 7540mAh की बैटरी है जो कि 100W हायपरचार्ज का सपोर्ट करती है। यह फोन MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर से लैस है।

Vivo V70 FE 5G
Vivo V70 FE 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹37,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट ₹3800  इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 34,199 रुपये हो जाएगी। V70 FE 5G में 7000mAh की बैटरी है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस है।

Samsung Galaxy A56 5G
Samsung Galaxy A56 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹31,999 में उपलब्ध हो रहा है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। Galaxy A56 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में Exynos 1580 S5E8855 चिपसेट दिया गया है।

Advertisement

OnePlus Nord CE6
OnePlus Nord CE6 का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹31,998 में आ रहा है। बैंक ऑफर के लिए Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। Nord CE6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 8000mAh की बैटरी मिलती है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा आता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  3. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.