5 हजार रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus 13, खरीदने के लिए बेस्ट मौका

OnePlus का फ्लैगशिप फोन OnePlus 13 खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

5 हजार रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus 13, खरीदने के लिए बेस्ट मौका

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13 में 6.82 इंच की डिस्‍प्‍ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 13 में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस LTPO डिस्प्ले है।
  • OnePlus 13 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस है।
  • OnePlus 13 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन
OnePlus का फ्लैगशिप फोन OnePlus 13 खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। Amazon पर इस वक्त इस स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहक पुराना या मौजूदा फोन देकर अतिरिक्त बचत का लाभ भी उठा सकते हैं। यहां हम आपको OnePlus 13 पर मिलने वाले ऑफर्स के साथ-साथ स्पेसिफिकेशंस बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus 13 Offers & Discount


OnePlus 13 का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 69,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 64,998 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 27,350 रुपये की कीमत में कटौती हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


OnePlus 13 Specifications


OnePlus 13 में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस LTPO डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1264x2780 पिक्सल और 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले को कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्टेड किया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप के लिए इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन 12जीबी रैम और 256जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 4जी LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट शामिल है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • कमियां
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
डिस्प्ले6.82 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »